JAC 12th Commerce Toppers List 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आज, 30 मई 2023 को झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट 2023 घोषित कर दिए हैं। जबकि साइंस रिजल्ट पहले ही 23 मई 2023 को जारी किए जा चुके थे।
जेएसी 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट 2023 बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार महतो द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 3:30 बजे जारी किए गए। जिसे चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jac.nic.in पर जा सकते हैं।

जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023
जेएसी 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 जारी करने के साथ बोर्ड द्वारा पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। जो कि इसी लेख में नीचे साझा की गई है। इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 में कुल पास प्रतिशत 88.60 दर्ज किया गया है।
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2023 में जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 78.93% रहा है। वहीं झारखंड के लड़कों ने 82.87% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है जबकि टॉपर्स लिस्ट में अभी भी लड़कियों ने प्रथम, द्वितिय और तृतीय स्थान हासिल किया है।
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स टॉपर 2023 कौन हैं?
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट 2023 में सृष्टि कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि दूसरे स्थान पर महविश परवीन ने 479 अंक हासिल किए हैं। और तीसरे स्थान पर रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिया केशरी और श्रुति कुमारी ने 475 अंक प्राप्त मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
रैंक 1- सृष्टि कुमारी (480 अंक)
रैंक 2- महविश परवीन (479 अंक)
रैंक 3- रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, रिया केशरी, श्रुति कुमारी (475 अंक)
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर लिस्ट 2023 | JAC 12th Commerce Toppers List 2023
थोड़ी ही देर में यहां झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स फुल टॉपर लिस्ट 2023 अपडेट कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











