JEE Mains Result 2025: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार अपने सपने के एक कदम और करीब है। संयुक्त प्रवेश मुख्य परीक्षा 2025 संपन्न हो चुकी है और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 जारी किए जाने को लेकर तमाम तैयारियां की जा चुकी है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी कि एनटीए द्वारा 17 अप्रैल 2025, गुरुवार को जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2025 पिछले 2 अफ्रैल से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। 17 अप्रैल, 2025 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 के नतीजों की घोषणा सार्वजनिक तौर पर की जाएगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 सत्र 2 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने जेईई मुख्य सत्र 2 रिजल्ट 2024 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। जेईई मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने जेईई मुख्य 2025 स्कोरकार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नतीजे पोस्ट किए जाएंगे।इस प्रकार छात्र अपने स्कोर की जांच कर सकेंगे।
NTA JEE Mains Result 2025 स्कोरकार्ड के अलावा कौन सी जानकारी जारी होगी?
एनटीए द्वारा जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 सत्र 2 के साथ ही साथ छात्रों की मेरिच सूची, स्कोरकार्ड, ऑल-इंडिया रैंक, कैटेगोरी-वार कट-ऑफ, अंतिम उत्तर कुंजी आदि जानकारियां भी जारी किए जाने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 जारी किए जाने को लेकर अंतम चरणों की तैयारियां की जा रही है।
कब आयोजित हुई JEE Mains 2025 Exam?
गौरतलब हो कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए एनटीए द्वारा हर साल इच्छुक छात्रों के लिए जेईई मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा छात्रों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है। जेईई मेन्स 2025, अप्रैल 2025 की शुरुआत में विभिन्न तिथियों पर आयोजित किया गया था। जेईई मेन्स 2025 पेपर I सत्र 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को भारत के 285 शहरों और विदेश के 15 शहरों में 531 केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। इसके बाद पेपर 2 परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। जेईई मुख्य के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गईं। इसमें पेपर 1 में अधिकांश दिनों में दो शिफ्ट थीं और पेपर 2 एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया था।
NTA JEE Session 2 scorecard कैसे चेक करें?
एनटीए द्वारा सेशन 2 जेईई मुख्य रिजल्ट 2025, कल गुरुवार को जारी किए जाएंगे। इसे लेकर तमाम तैयारियां चल रही है। जेईई मुख्य़ परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्रों को बता दें कि जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद वे अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा। जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
चरण 1- सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेड पर सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 लिंक की तलाश करें।
चरण 3- जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4- अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 5- मुख्य पृष्ठ पर लॉगिन करें।
चरण 6- जेईई रिजल्ट चेक करें और अपना ऑल इंडिया रैंक देखें।
चरण 7- जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 8- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट अफने पास रखें।
Session 2 JEE Mains Result 2025 स्कोरकार्ड विवरण
सत्र 2 के जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी:
- उम्मीदवार का नाम
- एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर
- माता-पिता के नाम
- राष्ट्रीयता और राज्य पात्रता
- श्रेणी (सामान्य/OBC/SC/ST आदि) और PwD स्थिति (यदि लागू हो)
- एनटीए स्कोर (प्रतिशत के रूप में)
- पेपर विवरण (Paper 1: B.E./B.Tech, Paper 2A: B.Arch, Paper 2B: B.Planning)
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- जोसा काउंसलिंग और जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता स्थिति (यदि लागू हो)


Click it and Unblock the Notifications











