JEE Mains Result 2025: लाखों की संख्या में उम्मीदवार अब जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों एनटीए ने जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अब जल्द ही सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मुख्य 2025 सत्र 2 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उम्मीदवारों से उत्तरों की समीक्षा करने के लिए निर्धारित समय आवंटित किया गया है। सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र बेसब्री से अपने जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेन परिणामों के साथ ही साथ स्कोर और अखिल भारतीय रैंक भी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए एनटीए ने एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। इसके उम्मीदवारों के स्कोर, ऑल इंडिया रैंक, कट-ऑफ आदि शामिल हैं।
JEE Mains Result 2025 कब जारी होंगे?
एनटीए ने आईआईटी जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 के मद्देनजर एक विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी की। इसमें बताया गया था कि सत्र 2 जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 इसी महीने जारी किए जाएंगे। एनटीए के अनुसार जेईई मेन रिजल्ट 2025 आगामी 17 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे। बता दें कि जेईई प्रवेश परीक्षा 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2025 रात 11 बजकर 50 मिनट तक थी। इसके बाद एनटीए जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए अंतिम चरणों की तैयारी करेगा। आईआईटी जेईई मेन रिजल्ट 2025 एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 कब हुई?
एनटीए द्वारा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन बीते 2 अप्रैल 2025 से भारत के कई कैंद्रों पर किया गया। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जेईई मुख्य 2025 सत्र 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, एवं 8 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। जेईई मुख्य 2025 सत्र 2 परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया। इसके बाद 11 अप्रैल 2025 को जेईई मुख्य 2025 सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की जारी की गई।
सत्र 2 जेईई मुख्य 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
आईआईटी जेईई मुख्य 2025 रिजल्ट सत्र 2 के लिए आगमी 17 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को जेईई मेन रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने सामान्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने होंगे। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर उम्मीदवार अपने जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। चरणों का विवरण नीचे देखें-
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर "JEE Main 2025 Session 2 Result" या "View Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि के साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
चरण 4- सभी जानकारी को सबमिट करने के लिए इस बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 6- जेईई मुख्य 2025 स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
JEE Mains Result 2025 स्कोरकार्ड विवरण
एनटीए जेईई मेन परिणाम 2025 के साथ उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे। जेईई मुख्य रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने वाले उम्मीदावरों को बता दें कि जेईई स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियों का उल्लेख किया जाएगा। सत्र 2 जेईई मेन्स रिजल्ट स्कोरकार्ड 2025 करने के बाद इन विवरणों को अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी जाती है।
1. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
2. परीक्षा सत्र और पेपर विवरण
3. प्राप्त NTA स्कोर (Percentile)
4. योग्यता स्थिति (यदि लागू हो)
5. JEE Advanced 2025 के लिए पात्रता (यदि उम्मीदवार उत्तीर्ण होते हैं)


Click it and Unblock the Notifications











