JEE Mains Result 2025 LIVE: इंतजार होगा खत्म, जेईई मुख्य अंतिम उत्तर कुंजी जारी, देखिए लेटेस्ट अपडेट यहां

JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मुख्य परीक्षा 2025 देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज 17 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित किया जाएगा। सेशन 2 जेईई मेन्स 2025 दे चुके छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

कैसे चेक करें जेईई मेन्स रिजल्ट, स्कोरकार्ड, टॉपर्स लिस्ट, कट-ऑफ, अंतिम आंसर-की

एनटीए द्वारा आयोजित सत्र 2 जेईई मुख्य परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए और सफलतापूर्वक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपने जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 17, 2025 9:06 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: क्या जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 जारी हो गए हैं?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आज शाम 6 बजे जेईई मुख्य 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। शेड्यूल के अनुसार, आज यानी 17 अप्रैल 2025 को एनटीए द्वारा जेईई मुख्य रिजल्ट सत्र 2 घोषित किया जाएगा।

  • Apr 17, 2025 8:34 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं। होम पेज पर जेईई मेन अप्रैल सत्र की अंतिम उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ खोले जेईई मुख्य अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?
  • Apr 17, 2025 6:50 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: एनटीए जेईई मुख्य 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है।

    JEE Mains Result 2025 LIVE: एनटीए जेईई मुख्य 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी
  • Apr 17, 2025 5:52 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: पिछले वर्ष घोषित किया गया जेईई मुख्य रिजल्ट?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा पिछले साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। एनटीए ने जेईई मेन्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था।

  • Apr 17, 2025 5:11 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: क्या आज जारी होंगे जेईई मुख्य रिजल्ट 2025?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा पूर्व में संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जारी शेड्यूल के अनुसार, आज यानी 17 अप्रैल 2025 को एनटीए द्वारा जेईई मुख्य रिजल्ट सत्र 2 घोषित किया जाएगा।

  • Apr 17, 2025 4:14 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: बीई/बीटेक के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम क्या हैं?

    जब दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के जेईई मेन 2025 (BE/BTech पेपर) में समान पर्सेंटाइल स्कोर आते हैं, तो उनकी रैंक निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा तय किए गए टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन किया जाता है।

  • Apr 17, 2025 3:41 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: पिछले वर्ष 100 प्रतिशत स्कोर हासिल करने वाले टॉप 10 छात्र

    पिछले वर्ष कुल 56 छात्रों ने जेईई मेन्स सेशन 2 में पेपर 1 में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया। यहां टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। गजरे नीलकृष्ण निर्मलकुमार, दक्षेश संजय मिश्रा, आरव भट्ट, आदित्य कुमार, हुंडेकर विदिथ, मुथावरापु अनूप, वेंकट साई तेजा मदीनेनी, चिंटू सतीश कुमार, रेड्डी अनिल, आर्यन प्रकाश

  • Apr 17, 2025 2:58 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन कितनी भाषाओं में आयोजित किया जाता है?

    एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के छात्र अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा देकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इन 13 भाषाओं की सूची यहां दी गई है- इनमें अंग्रेज़ी (English), हिंदी (Hindi), गुजराती (Gujarati), बंगाली (Bengali), असमी (Assamese), मराठी (Marathi), उड़िया (Odia), तमिल (Tamil), तेलुगु (Telugu), कन्नड़ (Kannada), मलयालम (Malayalam), पंजाबी (Punjabi), उर्दू (Urdu)

  • Apr 17, 2025 2:12 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट 2025 कौन सी वेबसाइट चेक करें?

    एनटीए जेईई मुख्य 2025 रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं - jeemain.nta.nic.in - nta.ac.in

  • Apr 17, 2025 1:25 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: सत्र 2 जेईई मुख्य परीक्षा 2025 कब आयोजित की गई?

    सत्र 2 जेईई (JEE) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था। देश भर से लाखों विद्यार्थी बीई/बीटेक और बीआर्क/बीप्लानिंग कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए जेईई मुख्य परीक्षा दी थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षाएं पहली पाली सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की गई।

  • Apr 17, 2025 12:41 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन रिजल्ट 2025 के बाद आगे क्या प्रक्रिया है?

    रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को: जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करना होगा (यदि पात्र हैं)। भाग लेने वाले कॉलेजों की JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। स्कोर के आधार पर NITs, IIITs, और GFTIs में प्रवेश मिलेगा।

  • Apr 17, 2025 12:16 PM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन 2025 का टॉपर्स लिस्ट और कट-ऑफ कैसे देखें?

    एनटीए टॉपर्स लिस्ट और कट-ऑफ रिजल्ट के साथ या उसके कुछ ही समय बाद अपनी वेबसाइट पर जारी करता है। आप 'Public Notice' या 'Latest News' सेक्शन में जाकर टॉपर्स की सूची और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।

  • Apr 17, 2025 11:31 AM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी

    आज एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मुख्य रिजल्ट 2024 जारी किए जाएंगे। जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 के साथ ही साथ स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी, और टॉपरों की सूची भी जारी की जाएगी।

  • Apr 17, 2025 11:14 AM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन 2025 की अंतिम आंसर की कहां से डाउनलोड करें?

    जेईई मेन 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी भी jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। होमपेज पर 'Final Answer Key Session 2' लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है।

  • Apr 17, 2025 10:45 AM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

    जेईई मेन्स 2025 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे: उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर जन्मतिथि श्रेणी सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक (Physics, Chemistry, Mathematics) कुल पर्सेंटाइल स्कोर एआईआर (All India Rank - बाद में घोषित होती है) क्वालिफाइंग स्टेटस

  • Apr 17, 2025 10:16 AM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन 2025 का रिजल्ट कहां जारी होगा?

    जेईई मेन 2025 रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड से लॉगइन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Apr 17, 2025 9:51 AM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: जेईई मेन्स परिणाम कैसे देखें?

    उम्मीदवार जेईई मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपने जेईई रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। सत्र 2 जेईई मुख्य परिणाम/स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें। सबमिट करें। जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 की एक कॉपी डाउनलोड एवं प्रिंट कर लें

  • Apr 17, 2025 9:26 AM
    JEE Mains Result 2025 LIVE: आज जारी होंगे सत्र 2 जेईई मुख्य रिजल्ट 2025

    एनटीए द्वारा आज सत्र 2 जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना जेईई मुख्य परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि इस साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 बीते 2 अप्रैल 2025 से लेकर 9 अप्रैल 2025 तक की अवधि के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन्स पेपर 1 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। वहीं जेईई मुख्य परीक्षा 2025 पेपर 2, बीते 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। पेपर 1 के लिए परीक्षाएं 2 शिफ्ट में आयोजित की गई और पेपर 2 के लिए परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इस साल लगभग 12 लाख से अधिक उम्मीदवार जेईई मुख्य 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं।

जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करने होंगे। जो छात्र परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि एनटीए द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 जारी किए जाने की संभावनाएं हैं।

सत्र 2 जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 से संबंधित और अधिक जानकारी जैसे रिजल्ट जारी होने का समय, सीधा लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, स्कोरकार्ड, सीधा लिंक आदि जानकारी के लिए करियर इंडिया के इस लाइव ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Mains Result 2025 LIVE: The wait of the students who appeared for JEE Main Exam 2025 is now going to end. Today on 17th April 2025, the Joint Entrance Examination Result 2025 will be declared by the National Testing Agency. Students who have appeared for Session 2 JEE Mains 2025 will be able to check the result on the official website.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+