JEE Main Topper List 2025: सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। 18 अप्रैल 2025 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद देर शाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 रिजल्ट भी आधिकारिक रूप से घोषित किए गए।

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हो चुके सभी छात्र एनटीए जेईई के आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ के माध्यम से चेक कर सकते हैं। कुछ सामान्य व्यक्तिगत जानकारियों के साथ छात्र अपने जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
24 को मिल परफेक्ट NTA स्कोर, 7 छात्र राजस्थान से
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2025 रिजल्ट के तहत जारी आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार, करीब 24 छात्रों ने परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष राजस्थान राज्य सबसे आगे है। राजस्थान के कुल सात छात्र इस बार टॉपर्स लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित करने में सफल रहे। एक ही राज्य से 7 टॉपर्स के साथ राजस्थान अब तक का सबसे अधिक संख्या में टॉपर्स प्रदान करने वाला राज्य बन गया।
जेईई मुख्य टॉपर्स लिस्ट 2025 के अनुसार महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस वर्ष के परिणामों में दो महिला छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित करते हुए पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि इस साल करीब 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त की है।
जेईई मेन परीक्षा जनवरी और अप्रैल में दो सत्रों में आयोजित की गई थी। जेईई मेन परीक्षा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है। इसके अलावा जेईई मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस के लिए योग्यता प्राप्त होती है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिला लेने के लिए योग्य घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मुख्य परिणामों के बाद लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र हो गए हैं।
बंगाल की देवदत्ता और आंध्र की साई मनोगना को मिले 100 पर्सेंटाइल
जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 के तहत लिंग वार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में पश्चिम बंगाल की देवदत्त माझी और आंध्र प्रदेश के साई मनोगना गुथिकोंडा शामिल हैं। दोनों ने परीक्षा में 100 अंक हासिल किए हैं। इन दो महिला उम्मीदवारों की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यहां जेईई मेन 2025 के टॉपर्स की सूची विस्तृत रूप में दी जा रही है। इस सूची में उम्मीदवारों के नाम, एनटीए स्कोर या पर्सेंटाइल, आवेदन संख्या, पात्रता के राज्य, अखिल भारतीय रैंक, श्रेणियां और लिंग शामिल हैं। यह विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से उपलब्ध है।
JEE Main Topper List 2025 जेईई मुख्य 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले टॉपर्स की सूची
निम्नलिखित उम्मीदवारों ने पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है -
| क्रम संख्या | आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | पात्रता राज्य (12वीं कक्षा उत्तीर्ण/प्रस्तावित राज्य) |
|---|---|---|---|
| 1 | 250310002966 | मोहम्मद अनस | राजस्थान |
| 2 | 250310009213 | आयुष सिंघल | राजस्थान |
| 3 | 250310013515 | अर्चिस्मान नंदी | पश्चिम बंगाल |
| 4 | 250310016185 | देवदत्त माझी | पश्चिम बंगाल |
| 5 | 250310017038 | आयुष रवि चौधरी | महाराष्ट्र |
| 6 | 250310034153 | लक्ष्य शर्मा | राजस्थान |
| 7 | 250310034720 | कुशाग्र गुप्ता | कर्नाटक |
| 8 | 250310070785 | हर्ष ए गुप्ता | तेलंगाना |
| 9 | 250310090488 | आदित प्रकाश भगाड़े | गुजरात |
| 10 | 250310133572 | दक्ष | दिल्ली |
| 11 | 250310143408 | हर्ष झा | दिल्ली |
| 12 | 250310150634 | रजित गुप्ता | राजस्थान |
| 13 | 250310210195 | श्रेयस लोहिया | उत्तर प्रदेश |
| 14 | 250310236696 | साक्षम जिंदल | राजस्थान |
| 15 | 250310254844 | सौरव | उत्तर प्रदेश |
| 16 | 250310255592 | वांगला अजय रेड्डी | तेलंगाना |
| 17 | 250310296087 | सनिध्य सराफ | महाराष्ट्र |
| 18 | 250310299968 | विशद जैन | महाराष्ट्र |
| 19 | 250310312145 | अर्णव सिंह | राजस्थान |
| 20 | 250310391420 | शिवेन विकास तोष्णीवाल | गुजरात |
| 21 | 250310469257 | कुशाग्र बेंगाहा | उत्तर प्रदेश |
| 22 | 250310564942 | साई मनोज्ञा गुथिकोंडा | आंध्र प्रदेश |
| 23 | 250310569571 | ओम प्रकाश बेहेरा | राजस्थान |
| 24 | 250310746461 | बानी ब्रता माजी | तेलंगाना |
JEE Main Toppers List 2025 with 100 NTA score LINK
जेईई मेन रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपने जेईई मुख्य 2025 परीक्षा दी है, तो अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप अपने स्कोरकार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर आपको 'JEE Main 2025 Session 2 Result' या संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3. लॉगिन डिटेल जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि, एवं पासवर्ड भरें, साथ ही Security PIN भरें
4. लॉगिन करने के बाद आपका जेईई मेन 2025 का स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
5. जेईई मेन रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











