JEE Main Result 2025: क्या आज 2 बजे जारी होंगे सत्र 2 जेईई मेन उत्तर कुंजी, रीलिज के बाद हटाई गई अंतिम आंसर-की

JEE Main Result 2025: लगभग 15 लाख छात्र और उनके अभिभावक गुरुवार को पूरे दिन बेसब्री से जेईई मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार करते रह गए। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा पूर्व में जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एनटीए जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 गुरुवार यानी 17 मई 2025 को जारी किया जाना था।

जेईई मेन रिजल्ट सत्र 2 कब आएगा रिजल्ट, कैसे करें चेक

गुरुवार को जेईई मुख्य परिणामों की घोषणा नहीं की गई। इससे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए लाखों छात्रों में नाराजगी का माहौल है। जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 जारी किए जाने के संबंध में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा अब तक किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि कयास ये लगाए जा रहे हैं कि उम्मीदवारों के प्रतीक्षा समय को और ना बढ़ते हुए शुक्रवार को एनटीए द्वारा जेईई मुख्य परिणामों की घोषणा की जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे तक एनटीए द्वारा जेईई मुख्य परिणाम 2025 जारी किए जाने की संभावना है।

JEE Main Result 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर किया डिलीट

गौरतलब हो कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मुख्य परीक्षा सत्र 2 रिजल्ट से पहले गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर जेईई मेन्स सत्र 2 फाइनल आंसर-की जारी कर दी। जेईई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से एक पीडीएफ जारी कर की गई। हालांकि कुछ समय के बाद इस जेईई मुख्य परीक्षा सत्र 2 अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ को वेबसाइट से हटा दिया गया। इस संबंध में एनटीए के अधिकारियों ने कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

पूर्व में जारी घोषणाओं की मानें तो जेईई मुख्य परीक्षा रिजल्ट के साथ ही या उससे पहले जेईई मेन्स आंसर की जारी की जाती है। जेईई मुख्य परीक्षा सत्र 2 रिजल्ट 2025 के साथ ही साथ एनटीए द्वारा जेईई मेन्स स्कोरकार्ड, टॉपर्स लिस्ट, कैटेगरी वाइस टॉपर्स लिस्ट, पर्सेंटाइल, और कट-ऑफ जारी की जाएगी।

JEE Main Result Session 2 कब आएगा रिजल्ट?

संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से अब तक रिजल्ट जारी किए जाने के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कहा जा रहा है कि शुक्रवार यानी 18 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजे जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 सत्र 2 जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों से आग्रह है कि जेईई मेन रिजल्ट 2025 को लेकर सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हेंडिल पर नजर बनाए रखें।

JEE Main Result 2025 परीक्षा कब आयोजित की गई?

जेईई मेन रिजल्ट 2025 का इंतजार उम्मीदवार और अभिभावक दोनों को है। सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं 2025 बीते 2 अप्रैल 2025 से शुरू हुई। बता दें कि पेपर 1 यानी बीई या बीटेक के लिए जेईई मेन परीक्षाएं 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की गई। वहीं पेपर 9 यानी बी-आर्क या बीप्लानिंग के लिए जेईई मेन परीक्षा 9 अप्रैल को केवल एक ही पाली में आयोजित की गई। इसके बाद 11 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की जारी की गई। उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया। इसके बाद 17 अप्रैल 2025 को एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी किया जाना था।

जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

उम्मीद है कि इंजीनियरिंग प्रवेश पक्षा रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा। जेईई मुख्य सत्र 2 रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट या जेईई मेन पोर्टल - jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर या मेनू/नेविगेशन बार में "परिणाम" या "जेईई मेन 2024 सत्र 2 परिणाम" लिंक देखें।
चरण 3. अपने जेईई मेन रिजल्ट की जांच करने के लिए आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4. अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5. आपका जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Result 2025 to be released today at jeemain.nta.nic.in. Check JEE Main Session 2 scorecard, rank, merit list, and direct result link here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+