State wise JEE Mains Topper List: राजस्थान के 7 टॉपर्स ने मारी बाज़ी, जानें राज्यवार जेईई मेन टॉपर्स की सूची

State wise JEE Mains Topper List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 2.50 लाख उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया है। लेकिन खास बात यह रही कि राजस्थान के 7 छात्रों ने अखिल भारतीय स्तर पर 100 पर्सेंटाइल के साथ टॉप कर इतिहास रच दिया है।

जेईई मुख्य रिजल्ट में शाइन करने वाले राजस्थान के टॉप 7 सुपरस्टार्स

राजस्थान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की इंजीनियरिंग की तैयारी में यह राज्य अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जेईई मुख्य परीक्षा 2025 दे चुके उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

जेईई मुख्य रिजल्ट में शाइन करने वाले राजस्थान के टॉप 7 सुपरस्टार्स

जेईई मेन 2025 में राजस्थान से 7 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। ये छात्र कोटा और जयपुर जैसे शिक्षा केंद्रों से जुड़े रहे हैं। इनमें एमडी अनस, आयुष सिंघल, लक्ष्य शर्मा, राजित गुप्ता, साक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, ओम प्रकाश बेहरा का नाम टॉप पर है। राजस्थान के अलावा तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्य के छात्रों ने भी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इन छात्रों ने अपने असाधारण प्रदर्शन से न सिर्फ अपने राज्य का बल्कि देश का नाम रोशन किया है। माना जा रहा है कि इन सभी को जेईई एडवांस्ड में भी टॉप रैंक हासिल करने की प्रबल संभावना है।

गौरतलब हो कि पिछले साल जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 में तेलंगाना राज्य के करीब 15 छात्रों ने परफेक्ट एनटीए स्कोर हासिल किया था। वहीं 2023 में तेलंगाना के 11 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया था। यदि बाद इस साल की करें तो 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची में तेलंगाना के 3 छात्र, उत्तर प्रदेश के तीन छात्रों का नाम शामिल है।

किन भाषाओं में आयोजित की गई जेईई मेन्स परीक्षा 2025

सत्र 2 या अप्रैल सत्र की जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 में कुल 24 उम्मीदवारों को पेपर 1 यानी बीई/बीटेक में परफेक्ट एनटीए स्कोर 100 अंक प्राप्त किए हैं। एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की, जिसमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

जेईई मेन सत्र 2 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

JEE Mains Topper List State wise किस राज्य में किसने किया टॉप

यहां जेईई मेन्स में 100 एनटीए स्कोर करने वाले टॉपरों की राज्यवार सूची प्रदान की जा रही है। आइए उन उम्मीदवारों की राज्यवार सूची देखें जिन्होंने एनटीए जेईई मुख्य सत्र 2 परीक्षा 2024 में उपलब्धि हासिल की है:

क्रम संख्याराज्य की पात्रताउम्मीदवार का नामएनटीए स्कोर
1अंडमान और निकोबार द्वीपमौसम दास99.0622707
2आंध्र प्रदेशसाई मनोगना गुथिकोंडा100
3अरुणाचल प्रदेशप्रणय कुमार रॉय99.3840245
4असमप्रांजल कुमार सिंह99.9837952
5बिहारअब्दुल्लाह99.9945499
6चंडीगढ़अर्णव जिंदल99.9991058
7छत्तीसगढ़सुविग्य देवांगन99.990837
8दादरा और नगर हवेलीअहरन रावल99.9856921
9दमन और दीवजयेेश वसान98.4181971
10दिल्लीदक्ष100
11दिल्लीहर्ष झा100
12गोवानविन्या देवनंद देसाई99.9801306
13गुजरातशिवेन विकास तोषनीवाल100
14गुजरातआदित प्रकाश भगड़े100
15हरियाणाअमोघ बंसल99.9992065
16हिमाचल प्रदेशधैर्य शर्मा99.9918249
17जम्मू और कश्मीरतोएब अशिक अहंगर99.9936579
18झारखंडआर्यन मिश्रा99.9990968
19कर्नाटककुशाग्र गुप्ता100
20केरलअक्षय बीजू बी एन99.9960501
21लद्दाखबशीर अहमद96.1934877
22लक्षद्वीपमोहम्मद सईद पी87.5187263
23मध्य प्रदेशमाजिद मुजाहिद हुसैन99.9992043
24महाराष्ट्रआयुष रवि चौधरी100
25महाराष्ट्रसनिध्य सर्राफ100
26महाराष्ट्रविशद जैन100
27मणिपुरलोयांगनबा लैइमपोकपम98.6999897
28मेघालयनिष्ठा गौतम99.5899678
29मिजोरमइशांत वर्मा99.7209462
30नगालैंडसमीर कुमार95.6017969
31ओडिशानबनीत प्रियदर्शी99.9896407
32भारत के बाहरसब्यसाची चौधरी99.8928681
33पुदुचेरीजोतिराम एस99.9056854
34पंजाबपियूषा दास99.9968364
35राजस्थानओम प्रकाश बेहेरा100
36राजस्थानसक्षम जिंदल100
37राजस्थानअर्णव सिंह100
38राजस्थानरजित गुप्ता100
39राजस्थानएमडी अनस100
40राजस्थानआयुष सिंघल100
41राजस्थानलक्ष्य शर्मा100
42सिक्किमरजत कुमार सिंह99.3585197
43तमिलनाडुप्रदीश गांधी एस99.9991058
44तेलंगानावंगला अजय रेड्डी100
45तेलंगानाबानी ब्रता माजी100
46तेलंगानाहर्ष ए गुप्ता100
47त्रिपुराअर्घदीप देब99.9807578
48उत्तर प्रदेशश्रेयस लोहिया100
49उत्तर प्रदेशकुशाग्र बैंगाहा100
50उत्तर प्रदेशसौरव100
51उत्तराखंडविवेक पांडेय99.9936507
52पश्चिम बंगालदेवदत्त माझी100
53पश्चिम बंगालआर्चिस्मान नंदी100


JEE Main Result 2025 April Session जेईई मेन्स रिजल्ट कहां चेक करें

जेईई मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने आईआईटी जेईई स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से मदद ले सकते हैं। नीचे दी गई वेबसाइट्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने जेईई मेन परिणाम देख सकते हैं।

  • www.nta.ac.in
  • ntaresults.nic.in
  • jeemain.nta.ac.in result

जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
चरण 2. जेईई (मेन) सत्र 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. अपने विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें
चरण 4. स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Result 2025: Rajasthan shines with 7 toppers securing 100 NTA scores in JEE Mains. Check state wise topper list, marks, and performance highlights from Rajasthan and other states.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+