JEE Main Result 2025: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दे चुके लाखों उम्मीदवार सत्र 1 के लिए जेईई मुख्य रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। आज 11 फरवरी 2025 को जेईई मेन सत्र 1 रिजल्ट एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया।

जेईई मुख्य परीक्षा में उपस्थित हो चुके और परीक्षा दे चुके सभी उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने जेईई मुख्य रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन रिजल्ट लिंक लाइव किया गया था, जिसके बाद से ही रिजल्ट जारी होने के कयास लगाये जा रहे थे। हालांकि उस समय जेईई मुख्य रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई ठोस खबर जारी नहीं की गई।
सत्र 1 के लिए जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 के तहत इस वर्ष कुल 14 उम्मीदवारों को एनटीए स्कोर 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है। एक अकेले राजस्थान में ही करीब 5 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर हासिल कर जेईई मेन 2025 टॉप किया है। उम्मीदवार अपने जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 स्कोर एनटीए के पोर्टल पर देख सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट टॉपर्स सूची में अन्य राज्यों में कर्नाटक, दिल्ली (एनसीटी), उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
जेईई मेन 2025 अंतिम आंसर की सोमवार को जारी किया गया। एनटीए ने परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 12 प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को इन प्रश्नों के लिए कुल अंक आवंटित किए गए हैं। इस सत्र के लिए परीक्षा में पेपर 1 (बीई/बीटेक) परीक्षाएं जनवरी में पांच दिनों में आयोजित की गईं और पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) अंतिम दिन आयोजित की गईं। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को संतुलित करने के लिए परीक्षाओं को दो शिफ्टों में विभाजित किया गया था। सत्र 1 के लिए लगभग 13.78 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया, जो 94.5% उपस्थिति दर को दर्शाता है। जेईई मुख्य परीक्षा भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में जगह पाने के इच्छुक छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धी भावना और समर्पण को दर्शाती है।
Session 1 JEE Main 2025 कैसे चेक करें एनटीए स्कोर?
अगर आप जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1- सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर "JEE Main 2025 Session 1 Result" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
स्टेप 4- कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 6- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 टॉपर्स
जेईई मेन 2025 रिजल्ट में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 14 उम्मीदवार निम्नलिखित हैं:
- आयुष सिंघल, राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता, कर्नाटक
- दक्ष, दिल्ली (एनसीटी)
- हरसम्झा, दिल्ली (एनसीटी)
- राजित गुप्ता, राजस्थान
- श्रेयस लोहिया, उत्तर प्रदेश
- सक्षम जिंदल, राजस्थान
- सौरव, उत्तर प्रदेश
- विशद जैन, महाराष्ट्र
- अर्णव सिंह, राजस्थान
- शिवेन विकास तोषनीवाल, गुजरात
- साई मनोगना गुथिकोंडा, आंध्र प्रदेश
- ओम प्रकाश बेहरा, राजस्थान
- बानी ब्रता माजी, तेलंगाना


Click it and Unblock the Notifications











