JEE Main Result 2025 OUT: जेईई मुख्य पेपर 1 रिजल्ट घोषित, 24 छात्रों ने हासिल किया परफेक्ट NTA Score

JEE Main Result 2025 DECLARED: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खुश खबरी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 18 अप्रैल 2025 को सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन्स रिजल्ट की घोषणा की है।

सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परिणाम 2025 कैसे चेक करें?

बता दें एनटीए जेईई मेन्स 2025 रिजल्ट सेशन 2 पेपर I के लिए घोषित किया गया है। सत्र 2 जेईई मुख्य परीक्षा 2025 पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए छात्र अपना रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट अर्थात jeemain.nta.ac.in के माध्यम से देख सकते हैं। एनटीए जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंज संस्थानों प्रवेश पाने के लिए जिन छात्रों में पेपर 1 यानी बीई/बीटेक कार्यक्रमों के लिए परीक्षा दी थी, वे उम्मीदवार अपने संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड पोर्टल के माझ्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार, सत्र 2 पेपर 1 के तहत जेईई मुख्य परीक्षाओं में करीब 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

24 उम्मीदवारों ने हासिल किया परफेक्ट एनटीए स्कोर

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2025 परीक्षा के अप्रैल सत्र में कुल 24 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर हासिल किए हैं। जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 में राजस्थान के मोहम्मद अनस ने 100 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है। इस वर्ष करीब 9,92,350 छात्रों ने जेईई मुख्य परीक्षा दी थी, जिनमें से 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त की है।

कब आयोजित हुई सत्र 2 जेईई मेन्स 2025 की परीक्षाएं

मालूम हो कि सत्र 2 जेईई मेन्स 2025 की परीक्षाएं बीते 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों के भिन्न-भिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 अंतिम उत्तर कुंजी 18 अप्रैल को जारी की गई थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार अपना परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं।

कैसे चेक करें सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परिणाम 2025?

संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने होंगे। जेईई परीक्षा दे चुके छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का उपयोग कर सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परिणाम 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1- सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य रिजल्ट 2025 लिंक की तलाश करें।
चरण 3- जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4- अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 5- मुख्य पृष्ठ पर लॉगिन करें।
चरण 6- जेईई रिजल्ट चेक करें और अपना ऑल इंडिया रैंक देखें।
चरण 7- जेईई मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 8- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट अपने पास रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Result 2025 DECLARED: There is good news for lakhs of students who appeared for the engineering entrance exam. The National Testing Agency has announced the JEE Main Result 2025 for session 2 on April 18, 2025. NTA has announced the JEE Mains Result on the official website.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+