JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड के लिए 2.5 लाख से अधिक छात्र हुए क्वालिफाई, श्रेणीवार कट-ऑफ सूची यहां

JEE Advanced 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को देर रात जेईई मुख्य 2025 सेशन 2 का रिजल्ट घोषित कर दिया। सत्र 2 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2025 एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है।

जेईई मुख्य परीक्षा 2025 में छात्रों की उपस्थिति

इस साल जेईई मुख्य परिणाम 2025 के तहत करीब 24 छात्रों ने अपने प्रतिभा को प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट एनटीए स्कोर यानी 100 पर्सेंटाइल हासिल कर जेईई मेन्स में टॉप कर लिया है। जेईई मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने जेईई मेन्स रिजल्ट स्कोर आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ एनटीए ने जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र छात्रों की सूची और कट-ऑफ भी जारी की है।

आधिकारिक जेईई मेन्स रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार लगभग 2.50 लाख छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा को क्वालिफाई किया है और अब वे जेईई एडवांस्ड 2025 में बैठने के पात्र हैं। इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर है। जेईई मेन परीक्षा देशभर में एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है और इसका मुख्य उद्देश्य IITs, NITs, IIITs और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन करना होता है।

जेईई मुख्य परीक्षा 2025 में छात्रों की उपस्थिति

गौरतलब हो कि जेईई मेन्स परीक्षा 2025 के लिए कुल विभिन्न श्रेणियों में करीब 10,61,840 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था। जेईई परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कराने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 7,26,205 है, और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या कुल 3,35,635 थी। वहीं यदि बाद जेईई मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने की करें तो कुल 9,92,350 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। इनमें से महिला उम्मीदवारों की संख्या 6,81,871, वहीं पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 3,10,479 रही।

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्रता

जेईई मेन रिजल्ट 2025 के अनुसार टॉप 2.5 लाख रैंक होल्डर्स को जेईई एडवांस्ड 2025 में बैठने का मौका मिलेगा। हालांकि यह पात्रता कट-ऑफ मार्क्स और श्रेणीवार मेरिट पर आधारित होती है। जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ सूची नीचे दी जा रही है।

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ सूची

यहां विभिन्न श्रेणियों के तहत अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का श्रेणी-वार वितरण दिया गया है-

क्रम संख्याश्रेणीपर्सेंटाइल (से)पर्सेंटाइल (तक)उम्मीदवारों की संख्या
1सामान्य (UR-ALL)10093.102326297,321
2सामान्य - दिव्यांग (UR-PwBD)93.09502080.00793493,950
3आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS-ALL)93.095020880.383011925,009
4अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-ALL)93.095020879.431358267,614
5अनुसूचित जाति (SC-ALL)93.095020861.152693337,519
6अनुसूचित जनजाति (ST-ALL)93.095020847.902646518,823


JEE Advanced 2025 अब आगे क्या?

जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। मुख्य रिजल्ट में उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आगामी 18 मई को निर्धारित है। जो छात्र जेईई एजवांस्ड 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें अब से ही अपनी तैयारी को तेज कर देना चाहिए। परीक्षा का स्तर कठिन होता है, इसलिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना, टाइम मैनेजमेंट और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर ध्यान देना जरूरी है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Result 2025: A total of 2.50 lakh students qualified for JEE Advanced 2025. Check category-wise cut-off list, qualifying marks, and eligibility details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+