JEE Main Answer Key 2025: संयुक्त इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 सत्र दो संपन्न हो चुकी है। इस साल लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन 2025 परीक्षा में हिस्सा लिया। जेईई मुख्य परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अब जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही एनटीए जेईई मेन 2025 (JEE Main 2025) सेशन 2 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाली है। सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य अनंतिम उत्तर कुंजी एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। जेईई मुख्य सत्र 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हो चुके सभी उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी 2025 कब जारी होंगी?
बता दें कि जेईई मेन आसंर की की मदद से उम्मीदवार अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए द्वारा 12 अप्रैल 2025 को एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि एनटीए की ओर से जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी किए जाने की सटीक तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही जारी की जाएगी।
जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद क्या
संयुक्त इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार बेसब्री से जेईई मुख्य 2025 सत्र 2 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 आंसर की पर आपत्ति उठाने की सुविधा उम्मीदवारों को दी जाएगी। जेईई मुख्य 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए विंडो खोल दी जाएगी।
यदि उम्मीदवारों को किसी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय के भीतर जेईई मेन अनंतिम उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्ति उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्नों के लिए एनटीए द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि यदि जेईई मेन प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाते वक्त उम्मीदवारों द्वारा दिया गया कारण वैध नहीं पाया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की जांच की जाएगी और उसके बाद जेईई मेन फाइनल आंसर-की 2025 जारी की जाएगी।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ जेईई मेन 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। छात्र अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए सत्र 2 रिस्पॉन्स शीट के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवारों के उत्तरों को दस्तावेज करता है। अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ मिलकर आधिकारिक परिणामों से पहले परीक्षा प्रदर्शन का अनुमान लगाने के लिए एक मूल्यवान दस्तावेज है।
JEE Main 2025 प्रोविजनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
जेईई मेन 2025 प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। नीचे जेईई मेन 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के चरण बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर जेईई मेन 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "Answer Key JEE (Main) 2025 - Session" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: उम्मीदवार अपने JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
चरण 4: स्क्रीन पर आपकी शिफ्ट और विषय की आंसर की दिखाई देगी
चरण 5: जेईई मुख्य अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें (इसे PDF के रूप में डाउनलोड करें)
चरण 6: उत्तरों का मिलान करें और स्कोर का अनुमान लगाएं।


Click it and Unblock the Notifications











