JEE Main 2025: जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी jeemain.nta.nic.in पर जारी, 12 प्रश्न किया ड्रॉप, लिंक यहां

JEE Main 2025 Final Answer Key OUT: सत्र 1 के लिए जेईई मुख्य 2025 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जेईई मेन 2025 सत्र 1 बीई/बीटेक परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन आंसर की उपलब्ध करा दी गई है।

जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी jeemain.nta.nic.in पर जारी, 12 प्रश्न किया ड्रॉप, लिंक यहां

जेईई मेन परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी से करीब 12 विशिष्ट प्रश्नों को हटा दिया गया है।

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन की माने तो आगामी 12 फरवरी को एनटीए सत्र 1 जेईई मुख्य रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। एनटीए ने जेईई मुख्य परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए विंडो बीते 6 फरवरी 2025 को बंद कर दिया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट रहें।

एनटीए सभी परीक्षार्थियों को किसी भी प्रश्न के लिए पूरे अंक प्रदान करता है, भले ही उन्होंने उस प्रश्न का प्रयास किया हो या नहीं। यह नीति उम्मीदवारों के बीच समान अवसर बनाए रखने में सहायता करती है। चूंकि प्रश्नों को हटाने से अंतिम अंकों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है।

जेईई मेन 2025 सत्र 1 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?

जेईई मेन 2025 सत्र 1 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रक्रिया काफी सरल है।

चरण 1- उम्मीदवारों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- 'जेईई मुख्य -2025 सत्र-1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी' टैग किए गए लिंक को क्लिक करें।
चरण 3- जेईई मेन उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 4- जेईई मेन उत्तर कुंजी का पीडीएफ संस्करण डाउनलोड करें
चरण 5- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

जेईई मेन 2025 हटाए गए प्रश्नों का विस्तृत विवरण

प्रत्येक विषय से छोड़े गए प्रश्नों के विश्लेषण से पता चलता है कि भौतिकी में सबसे अधिक संख्या में प्रश्न छोड़े गए। कुल आठ प्रश्न हटाए गए। रसायन विज्ञान और गणित में से प्रत्येक में दो प्रश्न अंतिम मूल्यांकन से हटा दिए गए। विशिष्ट जानकारी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए, अंतिम उत्तर कुंजी में हटाए गए प्रश्नों की पहचान निम्नलिखित प्रश्न कोड द्वारा की जाती है:
भौतिकी: 656445270, 7364751025, 656445566, 6564451161, 656445870, 7364751250, 564451847, 6564451917
रसायन विज्ञान: 656445728, 6564451784
गणित: 6564451142, 6564451898

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main 2025 final answer key released at jeemain.nta.nic.in! Know how to download JEE Main Final Answer Key 2025, direct link and other important information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+