JEE Main Day 2 Exam Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा शुरू कर दी गई है। BTech और BE पेपर के लिए पहले दिन परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की गई। जबकि दूसरे दिन की परीक्षा 3 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बता दें कि JEE Main 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है, पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच। एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
JEE Mains Day 2 परीक्षा कैसी रही?
जईई मेन 3 अप्रैल की शिफ्ट 1 में छात्रों का कहना है कि गणित बाकी दो विषयों से कठिन था, जबकि शिफ्ट 2 में छात्रों का कहना है कि गणित और भौतिकी दोनों ही आसान थे।
JEE Mains 2025 Day 2 Shift 1 Exam Analysis
जेईई मेन 2025 अप्रैल 3 शिफ्ट 1 परीक्षा के उम्मीदवारों के अनुसार, पेपर कुल मिलाकर कठिनाई स्तर में आसान से मध्यम था। भौतिकी और गणित आसान से मध्यम थे, जबकि रसायन विज्ञान बहुत आसान था।
JEE Mains Day 2 Shift 2 Exam 2025 Anaylsis
JEE Main 2025 अप्रैल 3 शिफ्ट 2 परीक्षा के उम्मीदवारों के अनुसार, कुल मिलाकर पेपर मध्यम से कठिन था। गणित मध्यम था, भौतिकी मध्यम थी और रसायन विज्ञान मध्यम से कठिन था। उम्मीदवारों ने कहा कि रसायन विज्ञान सबसे कठिन सेक्शन था, भौतिकी मध्यम थी और तीनों सेक्शन में से गणित सबसे आसान था।
कुल मिलाकर शाम के सत्र में आयोजित जेईई मेन 2025 सत्र 2 दिन 2 परीक्षा जनवरी सत्र और पिछले साल की परीक्षाओं की तुलना में मध्यम थी। जेईई मेन 2025 अप्रैल 3 शिफ्ट 1 परीक्षा 2 अप्रैल की परीक्षा से आसान थी। विषयवार कठिनाई के अनुसार, गणित सबसे चुनौतीपूर्ण था, उसके बाद भौतिकी, जबकि रसायन विज्ञान को सबसे आसान माना गया।


Click it and Unblock the Notifications











