JEE Main 2025 सत्र 2 परीक्षा हुई संपन्न, देखें विषयवार विश्लेषण और परिणाम तिथि

JEE Main 2025 April 9 Paper 2A, 2B Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा JEE Main 2025 सत्र 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। 9 अप्रैल 2025 पेपर 2 BArch और BPlan की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक के लिए निर्धारित थी। जो उम्मीदवार JEE Main 2025 पेपर 2 में BArch और BPlan दोनों परीक्षाएं दे रहे थे, उन्हें परीक्षा के लिए अतिरिक्त 30 मिनट आवंटित किए गए थे।

JEE Main 2025 परीक्षा हुई संपन्न, देखें विषयवार विश्लेषण और परिणाम तिथि

JEE Main 2025 सत्र 2 अप्रैल 9 परीक्षा कैसे रही?

छात्रों के अनुसार, आज की परीक्षा का कठनाई स्तर कुल मिलाकर मध्यम से आसान था। परीक्षा में कुछ सवाल बहुत ही सरल प्रकार के पूछे गए थे।

JEE Main 2025 अप्रैल 9 विषयवार परीक्षा विश्लेषण

• परीक्षा का कठनाई स्तर: मध्यम से आसान

• गणित: जटिल गणनाओं के साथ मध्यम, उम्मीदवारों के समस्या-समाधान कौशल और समय प्रबंधन का परीक्षण।

• योग्यता: आसान लेकिन गहन स्थानिक समझ और आलोचनात्मक सोच की आवश्यकता है।

• ड्राइंग: आसान

• योजना: आसान

बीआर्क और बीप्लान में प्रवेश के लिए जेईई मेन पात्रता मानदंड

• आर्किटेक्चर के छात्रों को गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में 50% अंकों और योग्यता परीक्षा के कुल 50% अंकों के साथ योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

• बीप्लानिंग के लिए उम्मीदवारों को गणित में 50% और योग्यता परीक्षा के कुल 50% अंकों के साथ कक्षा XII या योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (जेईई) मेन्स 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं पेपर 1 और पेपर 2 ए, 2 बी के लिए समाप्त हो गई हैं। जिसके बाद अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 13 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच अस्थायी रूप से अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अनंतिम उत्तर कुंजी के बाद 17 अप्रैल को जेईई मेन 2025 सत्र 2 के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जेईई मेन सत्र 2 परिणाम 2025 कब आएगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 17 अप्रैल 2025 को जेईई मेन सत्र 2 के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 परिणाम कैसे चेक करें?

जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 परिणाम चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in 2025 पर जाएं।

2. 'जेईई मेन 2025 परिणाम देखें' पर क्लिक करें।

3. आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

4. अब, "सबमिट" पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर स्कोर के साथ पूरा एनटीए जेईई मेन परिणाम 2025 दिखाई देगा।

6. जेईई परिणाम पृष्ठ का प्रिंट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

नोट- जेईई मेन 2025 का स्कोरकार्ड 31 जुलाई, 2025 के बाद उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड की एक प्रति अवश्य रखनी होगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main 2025 April 9 Paper 2A, 2B Analysis: JEE Main 2025 session 2 exam has been successfully conducted by the National Testing Agency (NTA). On April 9, 2025, the exam for Paper 2 BArch and BPlan was conducted.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+