JEE Main 2025 April 8 Exam Analysis: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 की बीटेक और बीई परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। जिसका 8 अप्रैल 2025 को अंतिम दिन था। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज एक ही पाली में 3 से 6 बजे तक सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की गई।

बता दें कि जेईई मेन 2025 सत्र 2 की 8 अप्रैल को आयोजित परीक्षा का कठनाई स्तर कुल मिलाकर मध्यम था। परीक्षा में उपस्थित छात्रों का कहना है कि जेईई मेन बीई/बीटेक 8 अप्रैल का पेपर पिछली पाली के समान था, हालांकि कुछ छात्रों का कहना है कि गणित विषय सामान्य से अधिक लंबा था।
जेईई मेन 8 अप्रैल 2025 को आयोजित परीक्षा का विषय वार विशलेषण करें तो कह सकते हैं कि आज की परीक्षा में गणित सबसे कठिन विषय था, रसायन विज्ञान सबसे आसान और भौतिकी का कठनाई स्तर मध्यम था, जिसमें वैचारिक और संख्यात्मक प्रश्नों का मिश्रण था।
जेईई मेन 2025 अप्रैल 8 परीक्षा विश्लेषण
परीक्षा में उपस्थित छात्र, कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों से प्राप्त इनपुट के आधार पर जेईई मेन 8 अप्रैल शिफ्ट 2 के पेपर का विस्तृत विश्लेषण निम्न प्रकार है-
1. भौतिकी: कठिनाई स्तर- मध्यम।
2. रसायन विज्ञान: कठिनाई स्तर- आसान से मध्यम
3. गणित: कठिनाई स्तर- मध्यम से कठिन
जेईई मेन 2025- अप्रैल 8 विषयावर परीक्षा विश्लेषण
1. इस शिफ्ट में भौतिकी अनुभाग में प्रत्यक्ष और गणना-आधारित प्रश्नों का संतुलित मिश्रण पेश किया गया। अधिकांश प्रश्न सूत्र अनुप्रयोग पर केंद्रित थे, विशेष रूप से यांत्रिकी, आधुनिक भौतिकी, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स और रे ऑप्टिक्स जैसे विषयों में।
2. रसायन विज्ञान परीक्षा का सबसे आसान खंड था, जिसमें अधिकांश प्रश्न सिद्धांत-आधारित थे और सीधे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से प्राप्त किए गए थे। अधिकांश प्रश्न कथन-आधारित थे, और कार्बनिक रसायन विज्ञान ने इस खंड पर अपना दबदबा बनाया।
3. गणित ने इस शिफ्ट में सबसे बड़ी चुनौती पेश की। इस खंड में लंबे और चुनौतीपूर्ण प्रश्न थे, जिन्हें हल करने के लिए काफी समय और प्रयास की आवश्यकता थी।
गौरतलब है कि जेईई मेन 2025 सत्र 2 के पेपर 1 बीई और बी.टेक की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और अब 9 अप्रैल को पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लेनिंग की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 पेपर 2 के लिए दिशा-निर्देश
1. परीक्षा से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
2. गेट बंद होने के समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, और परीक्षा समाप्त होने से पहले बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
3. जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड, एड्रेस प्रूफ और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।


Click it and Unblock the Notifications











