JEE Main 2019 Correction: अगर आप ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) 2019 में शामिल होने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल जेईई मैन 2019 (JEE Main 2019) के लिए करेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगर आपने जेईई मैन 2019 (JEE Main 2019) का फॉर्म भरते समय कोई गलती की है तो आप अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर आप अपने आवेदन में सुधार कर सकते है। अगर आपके आवेदन में कोई एरर है तो 14 अक्टूबर तक अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाकर उसे ठीक किया जा सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले जेईई मैन की परीक्षा सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती थी लेकिन इस साल से ये परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही है।

आपको बता दें कि JEE Main 2019 दो बड़ें बदलाव होने जा रहे है, इनमें पहला बदलाव रैंकिंग से संबंधित और दूसरा बदलाव माध्यम और फॉर्मेट से संबंधित है। बता दें कि इससे पहले किसी भी छात्र की रैंकिंग तय करने के लिए छात्रों द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाता था लेकिन अब पर्सेंटाइल स्कोर को आधार बनाया जाएगा। अब साल में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। ऐसे देखें JEE Main 2019 परीक्षा का कार्यक्रम।
ऐसे करें जेईई मैन 2019 (JEE Main 2019) के आवेदन में करेक्शन-
अगर आप जेईई मैन 2019 के आवेदन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब JEE Main 2019 पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Login for Correction in Application Form पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करें।
स्टेप-05
अब आप अपने आवेदन फॉर्म पर होंगे, यहां से आप अपने आवेदन में करेक्शन कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











