JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पंजीकरण शुरू, किसे दी गई आयु सीमा में कितनी छूट यहां देखें

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा के माध्यम से भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा। इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए करीब 2 लाख 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। आज, 23 अप्रैल 2025 से आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण कैसे करें, आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई को

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी कानपुर ने घोषणा की है कि वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2025 के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गई है। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने सत्र 2 जेईई मेन 2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है।

आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए अब 2.5 लाख से अधिक छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा पंजीकरण करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। इस संबंध में सभी निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्द्ध हैं।

IIT JEE Advanced 2025 पंजीकरण के लिए सीधा लिंक, यहां क्लिक करें

उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई 2025 निर्धारित है। 2 मई 2025 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। हालांकि छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन पत्र जमा कर दें। साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा 5 मई तक उपलब्ध रहेगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आगामी 18 मई को निर्धारित की गई है।आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

जेईई एडवांस्ड 2025 पात्रता क्या है?

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्र होने के लिए सबसे पहली शर्त है कि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 बीई और बीटेक पेपर में रैंक हासिल करनी होगी। जेईई एडवांस्ड के लिए विशिष्ट आयु सीमा निर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद होना चाहिए। इसके विपरीत एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 5 साल की आयु छूट का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी पात्रता जन्म तिथि 1 अक्टूबर 1995 या उसके बाद हो जाती है।

इसके अतिरिक्त केवल वे ही पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों का होना अनिवार्य हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जिन उम्मीदवारों को पहले ही आईआईटी में प्रवेश मिल चुका है या जिनका प्रवेश रद्द हो चुका है, कुछ विशेष अपवादों को छोड़कर, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा नियमों में यह प्रावधान है कि अभ्यर्थियों को लगातार वर्षों में अधिकतम दो प्रयास की अनुमति होगी। इसके साथ ही 5 से 18 नवंबर 2024 के बीच परीक्षा छोड़ने वालों के लिए तीसरा प्रयास करने का विशेष प्रावधान भी है।

IIT JEE Advanced 2025 जेईई एडवांस्ड आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य वर्ग: 3200 रुपये
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवार: 1600 रुपये

JEE Advanced 2025 के लिए पंजीकरण कैसे करें?

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया निम्नलिखित है-

चरण 1: सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: आपको अपने जेईई मेन 2025 के रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन के जरिए लॉगिन करना होगा।
चरण 3: लॉगिन करने के बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, पसंदीदा परीक्षा केंद्र आदि भरने होंगे।
चरण 4: दस्तावेज़ अपलोड करें
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण 6: एक बार शुल्क का भुगतान हो जाने पर, फॉर्म को सबमिट करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Advanced 2025 registration has started at jeeadv.ac.in. Know the Apply Link, required documents, fees and other details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+