JEE Advanced 2025 Mock Test Link: देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में प्रवेश के लिए लाखों छात्र आईआईटी जेईई मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। बीते 18 अप्रैल को जेईई मुख्य परीक्षा रिजल्ट जारी किए गए और इसी के साथ आईआईटी के लिए अंतिम दौड़ शुरू हो गई है।

इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी कानपुर ने हाल ही में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक उपलब्ध कराया है। आईआईटी जेईई एडवांस्ड के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 मॉक टेस्ट में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों शामिल हैं। आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2025 मॉक टेस्ट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्द्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2025 मॉक टेस्ट कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण कब शुरू होंगे?
आईआईटी कानपुर ने आधिकारिक रूप से जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथियों की घोषणा की है। जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुके 2.50 लाख उम्मीदवार एडवांस्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025 पंजीकरण विंडो 23 अप्रैल से 2 मई तक निर्धारित है। जेईई एडवांस्ड पंजीकरण के बाद शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आगामी 18 मई को निर्धारित की गई है।
बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों सबमिट करने होंगे। इनमें जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 12वीं की मार्कशीट , फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पीडल्ब्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र आदि शामिल है।
JEE Advanced 2025 जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट एक्सेस करने के चरण
जेईई एडवांस्ड 2025 मॉक टेस्ट एक्सेस करने के चरण नीचे विस्तार से दिए गए हैं। छात्र इन आसान चरणों का पालन कर मॉक टेस्ट दे सकेंगे और परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से परख सकेंगें।
चरण 1: सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "मॉक टेस्ट" लिंक खोजें, उस पर क्लिक करें।
चरण 3: मॉक टेस्ट पेपर 1 और पेपर 2 पर क्लिक करें।
चरण 4: निर्देश पढ़ें और आगे बढ़ें
चरण 5: टेस्ट को पूरा करने के बाद सबमिट करें
चरण 6: आप पूरा मॉक टेस्ट देकर अपनी परफॉर्मेंस जांच सकते हैं।
नोट- आप किसी एक या दोनों पेपर के लिए अभ्यास कर सकते हैं। मॉक टेस्ट को एक्सेस करने के लिए आपको लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती। मॉक टेस्ट पूरी तरह से जेईई एडवांस्ड की असली परीक्षा की तरह होगा। इसमें टाइमर, प्रश्न नेविगेशन, सेक्शन आधारित प्रश्न आदि होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











