JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई को होगी आयोजित, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

JEE Advanced 2025 Exam Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी:

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 18 मई को होगी आयोजित, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण कब होगा?

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 तक होगा। पंजीकरण के बाद, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई 2025 है।

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड

• उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 के बाद होना चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की आयु में छूट है।

• उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को 2023, 2024 या 2025 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ कक्षा 12 (या समकक्ष) परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन कैसे करें?

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: JEE एडवांस्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

चरण 2: JEE मेन 2025 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन के साथ पंजीकरण करें।

चरण 3: व्यक्तिगत विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, संपर्क जानकारी, पता) भरें।

चरण 4: अधिकतम आठ पसंदीदा परीक्षा शहर चुनें।

चरण 5: पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।

चरण 6: आवेदन पत्र को सत्यापित करें और सबमिट करें।

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन शुल्क

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा जो नीचे दिया गया है:

भारतीय उम्मीदवारों के लिए

• सामान्य उम्मीदवार (यूआर)- 3200 रुपये

• एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी- 1600 रुपये

• महिला उम्मीदवार- 1600 रुपये

विदेशी उम्मीदवारों के लिए

• सार्क देशों के उम्मीदवार- 100 अमेरिकी डॉलर

• गैर-सार्क देशों के उम्मीदवार- 200 अमेरिकी डॉलर

जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड कब जारी कब होगा?

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए 11 मई से 18 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। ध्यान रहें कि बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी इसलिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाना न भूलें।

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नियमित रूप से जांच करने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Joint Entrance Examination JEE Advanced 2025 exam date has been announced. The exam will be conducted by the Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur on Sunday, May 18, 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+