ISRO ने निकाली वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों पर भर्ती 2025, शीघ्र करें आवेदन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2025 के लिए वैज्ञानिक/इंजीनियर 'SC' पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड में कुल 63 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

जिसके लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2025 से 19 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ISRO ने निकाली वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों पर भर्ती 2025, शीघ्र करें आवेदन

ISRO वैज्ञानिक/इंजीनियर भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स
* वैज्ञानिक/इंजीनियर 'SC' (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 22 पद
* वैज्ञानिक/इंजीनियर 'SC' (मैकेनिकल) - 33 पद
* वैज्ञानिक/इंजीनियर 'SC' (कंप्यूटर साइंस) - 08 पद
कुल पदों की संख्या - 63

भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
* आवेदन की शुरुआत - 29 अप्रैल 2025
* ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 19 मई 2025
* एग्जाम फीस भुगतान की अंतिम तिथि - 21 मई 2025
* परीक्षा तिथि - घोषित तिथि के अनुसार

ISRO वैज्ञानिक/इंजीनियर भर्ती 2025: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता
* इलेक्ट्रॉनिक्स: BE/B.Tech (Electronics & Communication) में न्यूनतम 65% अंक + वैध GATE स्कोर
* मैकेनिकल: BE/B.Tech (Mechanical Engineering) में न्यूनतम 65% अंक + GATE स्कोर
* कंप्यूटर साइंस: BE/B.Tech (Computer Science & Engineering) में न्यूनतम 65% अंक + GATE स्कोर

आयु सीमा (19/05/2025 तक):
* न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
* अधिकतम आयु: 28 वर्ष
(आरक्षित वर्गों के लिए आयु में नियमानुसार छूट)

कैसे करें ISRO वैज्ञानिक/इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'ISRO Scientist/Engineer Recruitment 2025' लिंक पर क्लिक करें।
2. आवेदन पत्र भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र स्कैन करके तैयार रखें।
3. फॉर्म भरने के बाद पूर्वावलोकन (प्रिव्यू) करके सभी कॉलम ध्यान से जांचें।
4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए शुल्क
* सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए (महिला सहित): ₹250/-
* शुल्क भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI
* शुल्क वापसी की शर्त: केवल वही उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा या इंटरव्यू में भाग लिया है, उन्हें शुल्क वापस किया जाएगा।

गौरतलब है कि ISRO की यह भर्ती वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए देश की शीर्ष तकनीकी संस्थाओं में कार्य करने का एक बेहतरीन मौका है। इसरो के प्रोजेक्ट्स जैसे चंद्रयान, गगनयान और अन्य अंतरिक्ष मिशनों में शामिल होकर युवा इंजीनियरों को ना केवल राष्ट्रीय गौरव का अनुभव होता है, बल्कि उन्हें अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास में भागीदारी का अवसर भी प्राप्त होता है।

विभिन्न ट्रेड्स के लिए अलग-अलग कटऑफ और चयन प्रक्रिया हो सकती है, जिसमें प्रारंभिक स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे GATE स्कोर के आधार पर अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Space Research Organization (ISRO) has released the notification for recruitment to the posts of Scientist / Engineer 'SC' for the year 2025. Under this recruitment drive, a total of 63 posts will be recruited in Electronics, Mechanical and Computer Science trades.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+