Chandryaan 3 Mission Launch: इसरो का चंद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, जानें कब होगा चांद पर लैंड

Chandryaan 3 Mission Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन गुरुवार, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट LVM3 के जरिए सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। चंद्रयान-3 लॉन्च होने की खुशी में देश भर में हर्षोल्लास का माहौल है।

इसरो का चंद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, जानें कब होगा चांद पर लैंड

आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व के दर्ज किया जाएगा। मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। बता दें कि यदि इसरो इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करता है, तो भारत उन तीन अन्य देशों की विशेष सूची में शामिल हो जाएगा, जो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहे हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और चीन।

चीन एकमात्र ऐसे देश है जो 2013 में चांग'ई-3 मिशन के साथ अपने पहले प्रयास में सफल होने वाला एकमात्र देश था। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ दोनों ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने से पहले कई अंतरिक्ष यान को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया।

चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च होने की खुशी में ट्विटर पर लोगों के ट्विट की आई बाहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि "चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!"

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि " इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है।यह मिशन सफल हो, इसके लिए @ISRO की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।"

चंद्रयान-3 कब होगा चंद्रमा पर लैंड?

भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) आज, 14 जुलाई से करीब 42 दिन बाद चंद्रमा पर लैंड होगा।

इसरो के चंद्रयान-3 मिशन के पीछे रॉकेट महिला कौन है?

लखनऊ की रितु करिधाल चंद्रयान-3 मिशन की मिशन निदेशक हैं। वह मंगलयान अंतरिक्ष मिशन का भी हिस्सा थीं और उन्होंने MARS मिशन के उप निदेशक के रूप में कार्य किया। उन्हें 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है।

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण देखने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले शुक्रवार को 200 से अधिक स्कूली छात्र चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण को देखने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।

एक छात्रा सुभाषिनी ने कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनने की अपनी आकांक्षा साझा की। छात्रों के साथ आई शिक्षिका सुंदरी ने इस लॉन्च को सभी के लिए बेहद खुशी का पल बताया।

उन्होंने कहा, "यहां आना हमारे लिए रोमांचक है। छात्र चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लाइव देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम पीएम मोदी और इसरो के आभारी हैं।"

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Chandryaan 3 Mission Launch: Chandrayaan-3 mission of the Indian Space Research Organization (ISRO) has been successfully launched on Thursday, July 14 at 2.35 pm Indian time through rocket LVM3 from the Satish Dhawan Space Center in Sriharikota. There is an atmosphere of jubilation across the country in the joy of launching Chandrayaan-3.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+