JEE Mains Result 2025: क्या जेईई मेन रिजल्ट जारी हो गए हैं? एनटीए ने किया जेईई मुख्य लिंक उपलब्द्ध

JEE Mains Result 2025: लाखों छात्र जेईई मेन परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को वर्ष 2025 के सत्र 1 के परिणामों को लेकर उत्सुकता के साथ सुर्खियां बटोरी। छात्रों में उत्सुकता की लहर तब दौड़ गई, जब उन्हें ये पता चला कि एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट लिंक उपलब्द्ध करा दिया है। दरअसल, मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सत्र 1 के लिए जेईई मेन रिजल्ट लिंक उपलब्द्ध कराया है। इससे अधिकतर छात्रों को लगा कि सत्र 1 जेईई मुख्य रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

जेईई मेन 2025 परिणाम कैसे चेक करें?

हालांकि जेईई मुख्य रिजल्ट के लिए एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जो लिंक उपलब्द्ध कराई गई है उस पर क्लिक करते ही इस पर एरर दिखाई दे रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही इसमें तकनीकी गड़बड़ी का संदेश दिख रहा है। जेईई परिणाम प्रदर्शित करने के लिए बनाए गए यह विशिष्ट लिंक वर्तमान में '500 इंटरनल सर्वर एरर' दिखा रहा है, जिससे कई लोग अपने प्रदर्शन को लेकर असमंजस में हैं। बता दें कि सत्र 1 एनटीए ने सोमवार को जेईई मुख्य फाइनल आंसर की जारी की थी।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सत्र 1 के लिए जेईई रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। साफ तौर पर इसका मतलब है कि अब तक जेईई मुख्य रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं। जेईई मुख्य रिजल्ट जारी होते ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने स्कोर की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए ने अभी तक सत्र 1 के स्कोर की आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं की है। दरअसल, वेबसाइट पर एक संदेश दिखाया गया, जिसमें बताया गया है कि जेईई मेन 2025 सत्र 1 के नतीजे लाइव हैं। हालांकि इस लिंक पर क्लिक करते ही उपयोगकर्ताओं को एक त्रुटि संदेश प्रदर्शित हो रहा है। बता दें कि एजेंसी ने पहले परीक्षा के सूचना बुलेटिन में घोषणा की थी कि परिणाम 12 फरवरी तक घोषित किए जाएंगे, जिससे तारीख नजदीक आने के साथ रिजल्च जारी होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

जेईई मेन 2025 परिणाम कैसे चेक करें?

जेईई मेन सत्र 1 के परिणाम देखने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1- जेईई मेन रिजल्ट के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- जईई सत्र 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड पेज का लिंक मिलेगा।
चरण 3- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें
चरण 4- उन्हें सबमिट करके व्यक्ति अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सत्र 1 के लिए एनटीए द्वारा सोमवार को पेपर 1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने से बढ़ गई है। विशेष रूप से, एजेंसी ने विभिन्न परीक्षा पालियों में विसंगतियों के कारण अंतिम उत्तर कुंजी से 12 प्रश्नों को हटाने का निर्णय लिया। नियमों के अनुसार सभी उम्मीदवारों को इन छूटे हुए प्रश्नों के लिए पूरे अंक प्राप्त होंगे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।

JEE Mains Result 2025 Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Is JEE Main Result 2025 released or not? Know the updates of JEE Main Session 1 Result, direct link to download scorecard and other important information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+