अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण International Womens Day Speech In Hindi 2022

International Women's Day Speech 2022 In Hindi / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण 2020: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) केवल एक दिन नहीं है, बल्कि आधी आबादी की पूरी कहानी है

International Women's Day Speech In Hindi 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण 2022: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) केवल एक दिन नहीं है, बल्कि आधी आबादी की पूरी कहानी को जश्न के रूप में मनाने का दिन होता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम Women of Tomorrow यानी (आने वाले कल की महिला) रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें संदेश, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शायरी, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के स्टेटस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की फोटो आदि गूगल ट्रेंड में टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या किसी अन्य मंच से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण देना है, तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। हम आपके लिए लाए हैं सबसे बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण/निबंध हिंदी में, इसकी मदद से आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भाषण और निबंध की तैयारी कर सकते हैं, तो आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सबसे बेस्ट हिंदी में भाषण कैसे लिखें-पढ़ें...

International Women's Day Speech 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण हिंदी में कैसे लिखें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण | Speech On International Women's Day In Hindi 2022

सबसे पहले आपको स्टेज पर पहुंचते ही वहां उपस्तिथ सभी महिलाओं को नमस्कार/प्रणाम आदि से संबोधित करना है। उसके बाद आपको अपनी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्पीच शुरू करनी है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत, अमेरिका के न्युयोर्क शहर से महिलाओं ने अपने हक के लिए की थी। बाद में इसे संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता प्रदान की। ये महिलाएं ही हैं जो हमें अपने हक के लिए लड़ना सिखाती हैं। आज के दिन महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। समाज को लैंगिक एकता व समानता के लिए जागरूक किया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम Women of Tomorrow यानी (आने वाले कल की महिला) रखी गई है। जो महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इस दिन न केवल महिलाएं अपनी खुशी जाहिर करती हैं, बल्कि हर पुरुष भी उनका आदर - सत्कार और उन्हें प्रोत्साहित करता है, ताकि समाज में लिंग भेदभाव ना हो।

धरती से लेकर पाताल तक हर क्षेत्र के निर्माण में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। महिलाएं ही बिजनस, उद्यमी कार्यों और वेतनरहित श्रम के रूप में अर्थव्यवस्था में काफी बड़ा योगदान देती हैं। कॉरपोरेट्स जगत की बात करें तो आज हर बड़े पद पर महिलाओं का ही वर्चस्व है। भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कौशल कार्य से अपनी अलग पहचान बनाई और साथ ही मां, बहन, बेटी, पत्नी, प्रेमिका और दोस्त के रूप में अहम् भूमिका निभाई है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बात करें तो महिलाओं को अपने हक के लिए पहले खुद से लड़ना होगा, ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत हो सके। आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त हैं। महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करना, अपना महत्व समझना एवं अपनी देखभाल कर अपना सम्मान करना है। आत्मसम्मान के विकास में अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022
 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

शिक्षा स्वयं एवं अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने के सबसे महत्वपूर्ण माध्यमों में से एक है। शिक्षा, कौशल एवं आत्मविश्वास विकास की प्रक्रिया के महत्वपूर्ण अंग हैं। शिक्षा महिलाओं को चयन करने की शक्ति देती है, जिससे उनका कल्याण, स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित होती है एवं सतत परिवारों का विकास होता है। साथ ही शिक्षा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक बनाती है, उनका आत्मविश्वास बढ़ाती है और उन्हें अपने अधिकार हासिल करने का अवसर देती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

आज की व्यस्त दुनिया में महिलाओं को एक सुरक्षित भविष्य के लिए फाईनेंशल प्लानिंग करना आवश्यक है। महिलाएं पुरुषों के मुकाबले आर्थिक जगत में कम समय तक काम करती हैं, इसलिए उनकी बचत/निवेश भी कम होते हैं। जीवन में तरक्की के लिए महिलाओं को आर्थिक जगत में अपनी पैठ को बढ़ाना होगा। घर की महिला द्वारा अपने फाईनेंस की ठोस प्लानिंग से परिवार का फाईनेंशल प्लान मजबूत होता है और जीवन के महत्वपूर्ण खर्चों, जैसे घर खरीदना, बच्चों की उच्च शिक्षा की योजना आदि के खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। फाईनेंशल प्लानिंग महिलाओं को किसी पर भी निर्भरता के बिना अपनी व्यक्तिगत एवं प्रोफेशनल महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। लाईफ इंश्योरेंस अच्छी फाईनेंशल प्लानिंग का पहला कदम है। महिलाओं को इंश्योर्ड भविष्य के लिए बच्चों की इंश्योरेंस, हैल्थ इंश्योरेंस प्लांस, म्यूचल फंड आदि में भी निवेश करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 20222 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 20222 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

महिलाओं को एक सशक्त जिंदगी जीने के लिए अन्य जरूरतों, जैसे महिलाओं के स्वास्थ्य, हाईज़ीन व सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। खराब स्वास्थ्य व हाईज़ीन से अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। महिलाओं को अपनी सेहत को अधिक ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आज की महिला स्वस्थ है तो आने वाला कल स्वस्थ होगा। इसलिए हर महिला को एक संतुलित आहार एवं नियमित वर्कआउट, व्यायाम करना तथा एक सेहतमंद जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भाषण/निबंध | International Women' Day Speech In Hindi 2022 | International Women' Day Essay In Hindi 2022

महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की बात करें तो, अनेक अपराध दर्ज ही नहीं हो पाते हैं क्योंकि महिलाओं को अपने अधिकारों का ही पता नहीं है। बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जरूरी है कि आप अपने कानूनी अधिकारों को जानें। भारतीय संविधान महिलाओं को अनेक अधिकार प्रदान करता है, जैसे मैटरनिटी बेनेफिट्स एक्ट, सैक्सुअल हैरासमेंट ऑफ वूमैन एट वर्कप्लेस, प्रोटेक्शन ऑफ वूमैन फ्रॉम डोमेस्टिक वाॅयलेंस, प्रोहिबिशन ऑफ चाईल्ड मैरेज़ एक्ट। मां , पत्नी, बेटी, कर्मचारी या महिला के रूप में ये अधिकार आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और आपको अपने अधिकार मालूम होने चाहिए। महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं। महिला दिवस हमें केवल यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। हम आज Women's of Tomorrow की थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। महिलाओं को लैंगिक भेदभाव के बिना हर क्षेत्र में एक समान अवसर दिए जाने चाहिए।

International Women Day 2022: खेल जगत की इन महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, दुनिया में किया भारत का नामInternational Women Day 2022: खेल जगत की इन महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे, दुनिया में किया भारत का नाम

International Women's Day 2022 Theme History: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों कैसे मनाया जाता है?International Women's Day 2022 Theme History: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों कैसे मनाया जाता है?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
International Women's Day Speech Essay In Hindi 2022 Speech on International Women's Day 2022: International Women's Day (March 8) is not just a day, but a day to celebrate the whole story of half the population as a celebration. The theme of International Women's Day 2022 is Women of Tomorrow. Speech on International Women's Day, Essay on International Women's Day, Happy International Women's Day Messages, International Women's Day Shayari, International Women's Day Status and International Women's Day Photo etc. are trending on top in Google Trend. In such a situation, if you have to give a speech on International Women's Day from school, college, office or any other platform, then we will help you in this. We have brought for you the best speech/essay on International Women's Day in Hindi, with the help of this you can prepare for International Women's Day speech and essay.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X