IIT Kharagpur Law Admissions 2025 Merit List OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा LLB 2025 में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी है। जारी हुई मेरिट सूची के मुताबिक, 3 वर्षीय एलएलबी (बैचलर ऑफ लॉ) कोर्स में प्रवेश के लिए कुल 58 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को जल्द ही उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर परीक्षा आयोजित करने वाली समिति से एक पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त होगा।
बता दें कि IIT खड़गपुर द्वारा एलएलबी प्रवेश परीक्षा 16 मार्च 2025 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश भर के लगभग 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।
प्रवेश परीक्षा में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता और कानूनी योग्यता जैसे विषय से संबंधित प्रश्न शामिल थे। जिसके लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं था और प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए गए।
एलएलबी में प्रवेश के लिए पात्रता मापदंड
करीब 3 वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, विज्ञान, फार्मेसी या प्रबंधन जैसे किसी एक विषय में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यदि डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान ने "प्रथम श्रेणी" का उल्लेख नहीं किया है, तो न्यूनतम 60% अंक या 10 अंकों की स्केल पर 6.5 CGPA आवश्यक है।
मेरिट लिस्ट के बाद अब आगे क्या?
आईआईटी खड़गपुर एलएलबी प्रवेश मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को राजीव गांधी स्कूल ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ में 3 वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। जबकि IIT खड़गपुर CLAT स्कोर के आधार पर भी प्रवेश स्वीकार करेगा। ध्यान रहें कि चयनित उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले अपने एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
आईआईटी खड़गपुर लॉ एडमिशन 2025: आवश्यक दस्तावेज
आईआईटी खड़गपुर लॉ एडमिशन 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की सूची प्रस्तुत करनी होगी:
* पासपोर्ट आकार की तस्वीर
* कक्षा 10 की मार्कशीट
* कक्षा 12 की मार्कशीट
* स्नातक डिग्री प्रमाणपत्र (यूजी और पीजी प्रवेश के लिए)
* प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड
* स्थानांतरण प्रमाणपत्र
* प्रवासन प्रमाणपत्र
* जाति प्रमाण पत्र


Click it and Unblock the Notifications











