GATE 2025 Admit Card: तैयारी कर दें तेज! गेट एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर जारी, लिंक यहां

GATE 2025 Admit Card OUT, Download Link: गेट 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपनी तैयारी डबल कर दें, क्योंकि परीक्षा के लिए गेट एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष गेट परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आईआईटी रुड़की द्वारा आज, 7 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

कैसे डाउनलोड करें GATE Hall tickets 2025

गेट 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) प्रवेश परीक्षा के लिए गेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। गेट प्रवेश पत्र परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। परीक्षा देने वाले वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन भरा है वे अपने लॉगिन विवरणों का उपयोग कर गेट हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए गेट 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक इस लेख में नीचे दिया जा रहा है। गौरतलब हो कि गेट 2025 परीक्षा आगामी 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को निर्धारित है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए पेपरों की अवधि तीन घंटे निर्धारित है।

गेट 2025 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट के साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र का प्रमाण परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा। परीक्षा में बैठने के लिए केवल आईडी कार्ड ऑरिनल कॉपी ही स्वीकार की जाएगी। फोटोकॉपी/स्कैन की गई कॉपी या एक्सपायर्ड आईडी कार्ड स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

गेट 2025 परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों को तीन प्रकारों में विभाजित किया जाएगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple choice questions / MCQs), बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple select questions/MSQs) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (Numerical answer type/NAT) प्रश्न पूछे जाएंगे।

GATE Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें

गेट परीक्षा 2025 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को गेट प्रवेश पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है। कुछ सरल चरणों का पालन कर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से गेट हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित हैं-

चरण 1: गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं
चरण 2: अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
चरण 3: आपकी स्क्रीन पर गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखेगा।
चरण 4: गेट प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: गेट हॉल टिकट पर दिए गए विवरणों को जांच लें
चरण 6: परीक्षा देने के लिए गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 7: परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए गेट एडमिट कार्ड 2025 का एक प्रिंट आउट ले लें।

GATE Hall Ticket 2025 एडमिट कार्ड विवरण

गेट 2025 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे। गेट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले इन विवरणों को अच्छी तरह जांच लें।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पंजीकरण संख्या
  3. परीक्षा पत्र (विषय)
  4. परीक्षा तिथि और समय
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर
  7. परीक्षा दिवस के लिए निर्देश

नोट - सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जाँच करें और किसी भी विसंगति के मामले में अधिकारियों से संपर्क करें।

GATE Admit Card 2025 Download Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
GATE 2025 Admit Card released at gate2025.iitr.ac.in. Learn how to download GATE Hall Ticket and check essential details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+