IIT Bombay Placements Begins: अच्छी नौकरी का सपना लिए छात्र आईआईटी के प्लेसमेंट में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी कैंपसों में प्री-प्लेसमेंट ड्राइव चलाई गई। इस दौरान कई विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया। बता दें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी और बीएचयू में फाइनल प्लेसमेंट ड्राइव चल रही है।

इस साल आईआईटी फाइनल प्लेसमेंट में हिस्सा ले रहे छात्रों को आकर्षक पैकेज पर हायर किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्लेसमेंट में हिस्सा ले रही है। इन सबके बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान करीब 40 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। रविवार को हुए इस प्री-प्लेसमेंट के दौरान प्रतिष्ठित कंपनी दा विंची डेरिवेटिव्स ने आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र को करीब 2.2 करोड़ रुपये के शानदार ऑफर की पेशकश की। बता दें दा विंची डेरिवेटिव्स एक बहुप्रतिष्ठित फिनटेक ट्रेडिंग कंपनी है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष आईआईटी बॉम्बे में करीब 45 से अधिक कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हैं। आईआईटीबी कैंपस सेलेक्शन के पहले दिन भारतीय प्रतिष्ठित कंपनियों ने भी जमकर इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। इस दौरान ओला एवं फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को आकर्षक ऑफर की पेशकश की। बता दें कि ये प्लेसमेंट ड्राइव आगामी 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल आईआईटी बॉम्बे के कई छात्रों ने बेहतरीन पैकेज हासिल किया है। इस प्लेसमेंट सीजन में आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने अपने प्रतिभा के दम पर लगभग 258 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) हासिल किये हैं। आईआईटी बॉम्बे में कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन बहुराष्ट्रीय कंपनियों और प्रमुख भारतीय फर्मों दोनों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
इस प्री-प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान वर्ल्डक्वांट और आईएमसी जैसी ट्रेडिंग फर्में ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया और छात्रों का चयन किया। कई कंपनियों ने संस्थान के टॉप प्रतिभाशाली छात्रों को आकर्षक पैकेज के साथ चयन किया। इसके लिए कई राउंड के इंटरव्यू भी आयोजित किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस साल हायर पैकेज प्राप्त किया है। प्लेसमेंट सीजन 15 दिसंबर तक जारी रहने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











