भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी की गई ताज़ा रैंकिंग में देशभर के प्रमुख प्राइवेट पत्रकारिता और जनसंचार कॉलेजों की सूची सामने आई है। यह रैंकिंग छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में सही विकल्प चुनने का एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित होती है।

इस वर्ष की रैंकिंग में St. Joseph's Degree and PG College, हैदराबाद को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह संस्थान पत्रकारिता के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक मीडिया के साथ तालमेल बिठाने के लिए जाना जाता है।
दूसरे स्थान पर है St. Joseph's College, देवागिरी (कालीकट), जो दक्षिण भारत के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक बन चुका है। तीसरा स्थान Amity School of Communication, नोएडा को मिला है, जो अपने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और उद्योग से जुड़ी ट्रेनिंग के लिए प्रसिद्ध है।
IIRF Rankings 2025: Top Pvt Journalism & Mass Communication Colleges
1. सेंट जोसेफ डिग्री और पीजी कॉलेज, हैदराबाद
2. सेंट जोसेफ कॉलेज देवगिरी, कालीकट
3. एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, नोएडा
4. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
5. सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
6. सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन, मुंबई
7. राष्ट्रीय जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान - (एनआईएमसीजे), अहमदाबाद
8. सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी, दीमापुर
9. लोयोला अकादमी डिग्री और पीजी कॉलेज, सिकंदराबाद, तेलंगाना
10. मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई
11. बी.के. बिड़ला कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स, ठाणे
12. रामनारायण रुइया ऑटोनॉमस कॉलेज, मुंबई
13. चितकारा यूनिवर्सिटी - चितकारा स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन - (सीएसएमसी), पटियाला
14. सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
15. सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान - (आईआईटीएम), नई दिल्ली
16. जय हिंद कॉलेज - (जेएचसी), मुंबई
17. दयानंद सागर विश्वविद्यालय - (डीएसयू), बेंगलुरु
18. एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, लखनऊ
19. जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी - (जेएलयू), भोपाल
20. पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन - (पीसीटीई), लुधियाना
21. कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, नई दिल्ली
22. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी - (एसआरएमआईएसटी), चेन्नई
23. वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर
24. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी - (एलपीयू), जालंधर
25. कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी - (केआईआईटी), भुवनेश्वर
इन कॉलेजों में न सिर्फ पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतरीन है, बल्कि छात्र पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, डिजिटल मीडिया और जनसंचार के विविध क्षेत्रों में अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
गौरतलब है कि IIRF रैंकिंग बेहतर फैकल्टी, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे मानकों पर आधारित यह रैंकिंग छात्रों को सटीक निर्णय लेने में सहायता प्रदान करती है। जिसके आधार पर छात्र अपने लिए सही संस्थान का चयन कर सकते हैं और एक सफल मीडिया करियर की नींव रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











