IIRF Rankings 2025 Top Private Law Colleges: इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा भारत के टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज की सूची जारी कर दी गई है। इसमें भारत के कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं। IIRF रैंकिंग हर साल विभिन्न श्रेणियों में भारतीय संस्थानों का मूल्यांकन करती है, जैसे कि विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, चिकित्सा कॉलेज, कानून कॉलेज, और अन्य।

IIRF रैंकिंग का उद्देश्य भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता को मापना और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सही विकल्प चुनने में मदद करना है। इस रैंकिंग में कई महत्वपूर्ण मानदंडों का मूल्यांकन किया जाता है, जैसे:
-शैक्षणिक प्रदर्शन: संस्थान के शैक्षणिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता।
-इन्फ्रास्ट्रक्चर: विश्वविद्यालय या कॉलेज की सुविधाएं, जैसे लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं, और खेल के मैदान।
-फैकल्टी: शिक्षकों की गुणवत्ता, उनकी योग्यताएं और शोध कार्य।
-प्लेसमेंट: विद्यार्थियों की नौकरी के अवसरों और कंपनियों के साथ कनेक्शन।
-उद्योग इंटरफेस: संस्थान का उद्योग से संबंध और छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान करना।
भारत का टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज कौन सा है?
IIRF रैंकिंग 2025 के मुताबिक, जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत भारत का टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज है। जबकि दूसरे स्थान पर सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे और तीसरे स्थान पर भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) न्यू लॉ कॉलेज, पुणे है।
IIRF Rankings 2025: Top 25 Private Law Colleges in India 2025
1. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, सोनीपत
2. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
3. भारती विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) न्यू लॉ कॉलेज, पुणे
4. आईएलएस लॉ कॉलेज, पुणे
5. आईसीएफएआई लॉ स्कूल, आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन, हैदराबाद
6. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली
7. लॉ कॉलेज देहरादून, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून
8. वीआईटी स्कूल ऑफ लॉ, चेन्नई
9. इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, निरमा यूनिवर्सिटी
10. केआईआईटी स्कूल ऑफ लॉ, केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर
11. एसडीएम लॉ कॉलेज और सेंटर फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज एंड रिसर्च इन लॉ, मंगलुरु
12. आईसीएफएआई लॉ स्कूल, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, देहरादून
13. लॉयड लॉ कॉलेज, ग्रेटर नोएडा
14. आईएफआईएम लॉ कॉलेज, बेंगलुरु या एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा
15. मानिकचंद पहाड़े लॉ कॉलेज, औरंगाबाद या एशियन लॉ कॉलेज, नोएडा
16. बीएमएस कॉलेज ऑफ लॉ, बेंगलुरु
17. स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
18. एम एस रामैया कॉलेज ऑफ लॉ, बेंगलुरु
19. डी वाई पाटिल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, नवी मुंबई
20. आर्मी लॉ कॉलेज, पुणे
21. जेएसएस लॉ कॉलेज, मैसूर
22. स्कूल ऑफ लॉ, यूपीईएस यूनिवर्सिटी, देहरादून
23. स्कूल ऑफ लॉ, जी डी गोयनका यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम
24. एमिटी लॉ कॉलेज, मुंबई
25. स्कूल ऑफ लॉ एंड जस्टिस, एडमास यूनिवर्सिटी, कोलकाता


Click it and Unblock the Notifications











