IIRF Rankings 2025: भारतीय शिक्षा प्रणाली में डिज़ाइन एक तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें छात्रों को रचनात्मकता, नवाचार और तकनीकी कुशलता का मेल सिखाया जाता है। डिज़ाइन शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) ने वर्ष 2025 के लिए भारत के टॉप डिजाइन प्राइवेट कॉलेजों की सूची जारी की है।

बता दें कि आईआईआरएफ रैंकिंग शिक्षण गुणवत्ता, औद्योगिक संपर्क, प्लेसमेंट, शोध कार्य और आधुनिक सुविधाओं पर आधारित होती है।
भारत के टॉप प्राइवेट डिज़ाइन कॉलेज कौन से हैं?
रैंक 1- कर्णावती यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
यूनाइटेडवर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (UID) देश का अग्रणी डिजाइन संस्थान बन चुका है। यहां फैशन, ग्राफिक, उत्पाद और इंटीरियर डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों में विशेष शिक्षा मिलती है। इसकी इंडस्ट्री कनेक्ट और इंटरनेशनल टाई-अप्स इसे बाकी संस्थानों से अलग बनाते हैं।
रैंक 2- वॉक्सन यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
वॉक्सन स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड डिज़ाइन एक आधुनिक दृष्टिकोण से डिज़ाइन शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान का फोकस रचनात्मक सोच, रिसर्च-बेस्ड लर्निंग और वैश्विक स्तर पर डिजाइन एक्सपोजर पर है।
रैंक 3- एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी भारत के सबसे प्रतिष्ठित फैशन डिजाइन संस्थानों में से एक है। यह संस्थान छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए वर्कशॉप्स, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटरनशिप्स पर ध्यान देता है।
आईआईआरएफ रैंकिंग 2025: भारत के टॉप प्राइवेट डिज़ाइन कॉलेजों की सूची
1. कर्णावती यूनिवर्सिटी, यूनाइटेडवर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, गांधीनगर
2. वॉक्सन यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड डिज़ाइन, हैदराबाद
3. एमिटी यूनिवर्सिटी, फैशन टेक्नोलॉजी स्कूल, नोएडा
4. एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ डिज़ाइन, मुंबई
5. आईआईएफडी, चंडीगढ़
6. मणिपाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, मणिपाल
7. चितकारा यूनिवर्सिटी, पटियाला
8. परुल यूनिवर्सिटी, वडोदरा
9. एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे
10. अवंतिका यूनिवर्सिटी, उज्जैन
11. यूपीईएस, स्कूल ऑफ डिज़ाइन, देहरादून
12. निर्मा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
13. एपीजे इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन, नई दिल्ली
14. सूर्यदत्ता इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन, पुणे
15. बी.एस. अब्दुर रहमान क्रेसेंट इंस्टीट्यूट, चेन्नई
16. पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, जयपुर
17. पर्ल एकेडमी, मुंबई
18. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन, सोनीपत
19. मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
20. आईआईएफडी, कोलकाता
21. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर
22. बीएमएस कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, बेंगलुरु
23. सीईपीटी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
24. दयानंद सागर यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
25. एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर
गौरतलब है कि डिज़ाइन एक ऐसा क्षेत्र है जो रचनात्मकता को करियर में बदलने का अवसर देता है। IIRF की यह रैंकिंग छात्रों को एक सही दिशा देने में सहायक है। यदि आप एक रचनात्मक करियर की तलाश में हैं, तो इन प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में से किसी एक में प्रवेश लेना आपके भविष्य को एक नई उड़ान दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











