IIRF Rankings 2025 Top Private Architecture Colleges: आईआईआरएफ (Indian Institutional Ranking Framework) रैंकिंग 2025 जारी कर दी गई है। यह रैंकिंग विभिन्न श्रेणियों के आधार पर की गई है। जिसमें की सरकारी और निजी बी-स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय, और अन्य शैक्षिक संस्थान शामिल है। और इन्हीं संस्थानों में से एक आर्किटेक्चर के टॉप प्राइवेट के कॉलेजों के बारे में आज के इस लेख में हम बात करेंगे।

भारत का टॉप प्राइवेट आर्किटेक्चर कॉलेज कौन-सा है?
BMS कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, बेंगलुरु, 1980 में स्थापित, भारत के प्रमुख प्राइवेट आर्किटेक्चर संस्थानों में से एक है। यह कॉलेज Visvesvaraya Technological University (VTU) से संबद्ध है और Council of Architecture (CoA) द्वारा मान्यता प्राप्त है। NIRF 2024 में इसे भारत के शीर्ष आर्किटेक्चर संस्थानों में 23वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि Outlook और India Today की रैंकिंग में यह क्रमशः 8वें और 10वें स्थान पर है।
यह संस्थान B.Arch, M.Arch (Habitat Design) और Ph.D. कार्यक्रम प्रदान करता है। जहां B.Arch में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही NATA या JEE (NTA) परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। वहीं M.Arch में प्रवेश के लिए GATE या PGCET परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
IIRF Rankings 2025: Top Private Architecture Colleges in India
1. बीएमएस कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, डिजाइन एंड प्लानिंग, बेंगलुरु
2. सीईपीटी-सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
3. आरवीसीए-आरवी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, बेंगलुरु
4. आईसीएफएआई स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, हैदराबाद
5. एमएएचई-मणिपाल स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, मणिपाल
6. जीआईटीएएम स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, विशाखापत्तनम
7. बीआईटी मेसरा-बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा
8. स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, वॉक्सेन यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
9. वीईएससीओए-विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटीज कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, चेंबूर, मुंबई
10. क्रिसेंट स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, तमिलनाडु
11. एमएसआरआईटी-एमएस रामैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक
12. बलवंत शेठ स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र
13. सुशांत स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड आर्किटेक्चर, सुशांत यूनिवर्सिटी, हरियाणा
14. बीएमएसएसए-बीएमएस स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, कर्नाटक
15. स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, डीवाई पाटिल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र
16. भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, महाराष्ट्र
17. स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु
18. एसआरएम स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी -एसआरएमआईएसटी, कट्टनकुलथुर
19. इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, निरमा यूनिवर्सिटी, गुजरात
20. एसआईटी-सिद्धगंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कर्नाटक
21. त्यागराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु
22. सीएसपीए-चितकारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, पंजाब
23. दयानंद सागर कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, कर्नाटक
24. कोंगू स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, तमिलनाडु
25. एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, उत्तर प्रदेश


Click it and Unblock the Notifications











