डिज़ाइन क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। Indian Ranking Framework (IRF) ने वर्ष 2025 के लिए टॉप सरकारी डिज़ाइन कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। यह रैंकिंग भारत के उन शैक्षणिक संस्थानों को दर्शाती है जो डिज़ाइन शिक्षा, शोध, इनोवेशन और रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

डिज़ाइन एक ऐसा क्षेत्र है जो तकनीक, रचनात्मकता और कला को जोड़ता है। चाहे वह प्रोडक्ट डिज़ाइन हो, विजुअल कम्युनिकेशन, फैशन या यूएक्स/यूआई डिज़ाइन—इस क्षेत्र में आज बड़े पैमाने पर करियर की संभावनाएं मौजूद हैं। ऐसे में छात्रों को एक बेहतर संस्थान का चयन करना बेहद जरूरी होता है।
भारत का टॉप सरकारी डिजाइन कॉलेज कौन सा है?
जब भारत में डिज़ाइन एजुकेशन की बात आती है, तो सबसे पहला नाम राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान (National Institute of Design - NID), अहमदाबाद का आता है। आईआईआरएफ रैंकिंग 2025 के अनुसार, एनआईडी अहमदाबाद को भारत का नंबर 1 सरकारी डिज़ाइन कॉलेज घोषित किया गया है। एनआईडी की स्थापना 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह संस्थान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है और इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है।
IIRF रैंकिंग 2025: भारत के टॉप 25 Govt. डिज़ाइन कॉलेज की लिस्ट निम्न प्रकार है-
1. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) अहमदाबाद
2. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) भोपाल
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IDC स्कूल ऑफ डिजाइन, IIT बॉम्बे
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, डिजाइन विभाग, IIT दिल्ली
5. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) गुंटूर, आंध्र प्रदेश
6. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) हरियाणा, कुरुक्षेत्र
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, डिजाइन विभाग, IIT रुड़की
9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, डिजाइन विभाग, IIT गुवाहाटी
10. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) असम, जोरहाट
11. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (IIITDM), जबलपुर
12. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, डिजाइन विभाग, IIT हैदराबाद
13. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, डिजाइन विभाग, दिल्ली
14. जवाहरलाल नेहरू वास्तुकला और ललित कला विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, हैदराबाद
15. फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान (FDDI) नोएडा
16. पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़
17. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
18. मुंबई विश्वविद्यालय, गरवारे इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, मुंबई
19. नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, डिजाइन विभाग, दिल्ली
20. केरल राज्य डिजाइन संस्थान, कोल्लम
21. तेजपुर विश्वविद्यालय, डिजाइन विभाग, तेजपुर
22. श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड लैंडस्केप डिजाइन, जम्मू
23. उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय - यूयूसी ओडिशा, भुवनेश्वर
24. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, ललित कला संकाय, वडोदरा
25. स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, स्वर्णिम इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नांदेड़


Click it and Unblock the Notifications











