IIRF Rankings 2025: भारत का टॉप Govt BCA कॉलेज कौन सा है? यहां देखें रैंक वाइज लिस्ट

IIRF Rankings 2025 Top Govt. BCA Colleges in India: इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क भारत में शैक्षणिक संस्थानों को रैंकिंग करने वाला एक प्लेटफ़ॉर्म है। यह रैंकिंग "Education Post" द्वारा और एम्पायर इंडिया (एम्पायर ग्रुप) की देखरेख में तैयार की जाती है। IIRF का उद्देश्य देशभर के विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, मेडिकल, फार्मेसी, डिज़ाइन और अन्य शैक्षणिक संस्थानों का निष्पक्ष मूल्यांकन करना है।

भारत का टॉप Govt BCA कॉलेज कौन सा है? यहां देखें रैंक वाइज लिस्ट

IIRF रैंकिंग विभिन्न मानकों पर आधारित होती है जैसे—शिक्षण गुणवत्ता, रिसर्च आउटपुट, प्लेसमेंट प्रदर्शन, औद्योगिक इंटरफेस, बौद्धिक पूंजी, भविष्य की ओर तैयार पाठ्यक्रम, और छात्र संतुष्टि। यह रैंकिंग हर साल प्रकाशित की जाती है और छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुनने में मदद करती है।

आज के इस लेख में हम आपको भारत के टॉप BCA सरकारी कॉलेज के बारे में बताएंगे, जो कि निम्न प्रकार है।

भारत का टॉप गवर्नमेंट BCA कॉलेज कौन सा है?

IIRF रैंकिंग के मुताबिक, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला भारत का सर्वश्रेष्ठ BCA कॉलेज है। पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला, भारत में एक प्रमुख सार्वजनिक विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना 1962 में पंजाब विधानसभा के अधिनियम संख्या 35 के तहत हुई थी। यह विश्वविद्यालय पंजाब राज्य की सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

IIRF Rankings 2025: Top 25+ Govt. BCA Colleges in India

1. पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला

2. एसएनडीटी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज फॉर विमेन, पुणे

3. सरकारी पी.जी. कॉलेज धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

4. हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सोसाइटी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज फॉर गर्ल्स, पटियाला

5. द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गुरुग्राम

6. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़

7. सरकारी पी.जी. कॉलेज फॉर विमेन, रोहतक

8. भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, दिल्ली

9. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज, हमीरपुर

10. पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 चंडीगढ़

11. गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स नवीन कॉलेज, भोपाल

12. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, झारखंड

13. कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस, कोझीकोड

14. राजीव गांधी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, थावलकुप्पम

15. एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना

16. सरकारी कमला राजा गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट ऑटोनॉमस कॉलेज, ग्वालियर

17. शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल

18. वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मण्डी

19. भद्रक ऑटोनॉमस कॉलेज, भद्रक, ओडिशा

20. ठाकुर प्रसाद कॉलेज, बिहार

21. सरकारी डिग्री कॉलेज, बारामूला, जम्मू और कश्मीर

22. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश

23. श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, बिहार

24. शासकीय बिलासा कन्या पीजी स्वशासी महाविद्यालय, बिलासपुर

25. शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी कॉलेज पिपरिया, होशंगाबाद, म.प्र

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
IIRF rankings are based on various parameters such as teaching quality, research output, placement performance, industrial interface, intellectual capital, future-ready curriculum, and student satisfaction. These rankings are published every year and help students choose the best institute for higher education.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+