IIRF Ranking: भारत के टॉप एमिनेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी कॉलेज कौन से हैं? देखें रैंक वाइज लिस्ट

भारतीय शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए Indian Institutional Ranking Framework (IIRF) हर वर्ष विभिन्न मानकों के आधार पर उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी करता है।

IIRF Ranking: भारत के टॉप एमिनेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी कॉलेज कौन से हैं? देखें रैंक वाइज लिस्ट

हाल ही में IIRF ने टॉप 50 स्कूल ऑफ एमिनेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी की सूची जारी की है। यह रैंकिंग छात्रों के करियर निर्माण और रोजगार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस सूची में उन संस्थानों को शामिल किया गया है जिन्होंने छात्रों को उद्योग जगत में सर्वश्रेष्ठ करियर अवसर दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

भारत के टॉप 10 स्कूल ऑफ एमिनेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी की सूची निम्न प्रकार है-

1. इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद

आईएसबी न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल है। यहां के छात्रों की विश्व की टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट होती है।

2. जैवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (XLRI), जमशेदपुर

मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में एक्सएलआरआई की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में होती है।

3. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI), गुरुग्राम

एमडीआई का इंडस्ट्री के साथ गहरा जुड़ाव छात्रों को उच्च स्तरीय प्लेसमेंट दिलाने में सहायक बनता है।

4. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (SIBM), पुणे

एसआईबीएम पुणे, मैनेजमेंट शिक्षा में अपनी उत्कृष्टता और कॉर्पोरेट कनेक्ट के लिए जाना जाता है।

5. एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR), मुंबई

एसपीजेआईएमआर अपने इनोवेटिव प्रोग्राम्स और सामाजिक मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है।

6. एमआईसीए (MICA), अहमदाबाद

मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और डिजिटल रणनीतियों में एमआईसीए का नाम अग्रणी संस्थानों में लिया जाता है।

7. जैवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर (XIMB)

एक्सआईएमबी की मजबूत अकादमिक नींव और इंडस्ट्री से जुड़ाव इसे टॉप रैंकिंग में बनाए रखता है।

8. NMIMS स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुंबई

एनएमआईएमएस का बिजनेस स्कूल विविध कोर्स और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है।

9. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (IMT), गाजियाबाद

आईएमटी गाजियाबाद छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

10. एससीएमएचआरडी (सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट)पुणे

एससीएमएचआरडी विशेष रूप से मानव संसाधन और बिजनेस एनालिटिक्स में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।

रैंक अनुसार भारत के टॉप 50 स्कूल ऑफ एमिनेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी की लिस्ट यहां देखें

रैंकसंस्था का नाम
1इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी)
2जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई)
3मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई)
4सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
5एस पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसपीजेआईएमआर)
6एमआईसीए
7जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
8एनएमआईएमएस स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
9इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी)
10सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एससीएमएचआरडी)
11इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईएमआई)
12ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
13टी.ए. पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
14फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
15गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जीआईएम)
16राजागिरी सेंटर फॉर बिजनेस स्टडीज
17वीआईटी बिजनेस स्कूल
18के.जे. सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च
19आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (आईबीएस)
20वॉक्सन स्कूल ऑफ बिजनेस, वॉक्सन यूनिवर्सिटी
21लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (एलबीएसआईएम)
22इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, निरमा यूनिवर्सिटी
23डॉ. डी. वाई. पाटिल बी-स्कूल
24सिम्बायोसिस सेंटर फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
25अमृता स्कूल ऑफ बिजनेस
26चितकारा बिजनेस स्कूल
27लोयोला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लीबा)
28यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बिजनेस, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
29प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च
30बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक)
31जेएसएस सेंटर फॉर मैनेजमेंट स्टडीज, जेएसएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी
32जगदीश शेठ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
33इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट (आईआईएसडब्ल्यूबीएम)
34जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (जेआईएम)
35इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट आनंद (आईआरएमए)
36तक्षशिला बिजनेस स्कूल
37एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल
38रामैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
39इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस)
40शिवा सिवानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (एसएसआईएम), हैदराबाद
41नारायण बिजनेस स्कूल (एनबीएस)
42प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास संस्थान (आईएमईडी)
43मायरा स्कूल ऑफ बिजनेस
44आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
45दयानंद सागर विश्वविद्यालय (वाणिज्य एवं प्रबंधन विद्यालय)
46प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय, रमैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज
47व्यवसाय एवं अर्थशास्त्र विद्यालय, एडमास विश्वविद्यालय
48भारत उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (बीआईएचईआर)
49प्रबंधन अध्ययन संकाय, श्री श्री विश्वविद्यालय
50भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय/प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान (बीवीआईएमआर)

आईआईआरएफ की यह रैंकिंग उन छात्रों के लिए बेहद मददगार है जो केवल डिग्री नहीं बल्कि बेहतर नौकरी के अवसरों की तलाश में हैं। इन संस्थानों की खासियत यही है कि ये शिक्षा के साथ-साथ इंडस्ट्री रेडी स्किल्स विकसित करते हैं, जिससे प्लेसमेंट की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

यदि आप मैनेजमेंट या बिजनेस एजुकेशन में अपना भविष्य देख रहे हैं, तो यह सूची आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Keeping in mind the quality and employment opportunities in the Indian education sector, Indian Institutional Ranking Framework (IIRF) releases the ranking of higher educational institutions every year on the basis of various parameters.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+