IIRF Ranking 2023 Top Engineering College List: हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा विभिन्न श्रेणियों में भारत के संस्थानों की रैंकिंग की जाती है और उसके अनुसार रैंक लिस्ट जारी की जाती है। मैनेजमेंट, लॉ, यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी करने के बाद आज आईआईआरएफ द्वारा भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट जारी की गई है।

बता दें कि आईआईआरएफ रैंकिंग हर माह अलग-अलग विषयों के आधार पर जारी की जाती है। आईआईआरएफ द्वारा टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं 918.58 का स्कोर प्राप्त आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) दूसरे स्थान पर है, तो आईआईटी मद्रास (IIT Madras) 914.7 का स्कोर प्राप्त करके तीसरे स्थान पर है। बता दें की सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज/संस्थानों की लिस्ट में प्रथम स्थान से लेकर 9वें स्थान तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है।
IIRF इंजीनियरिंग कॉलेज: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज
राज्यों की बात करें टॉप 20 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सबसे अधिक 3 कॉलेज उत्तर प्रदेश राज्य और 2-2 कॉलेज दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के शामिल है।
| रैंक | कॉलेज/संस्थान का नाम | राज्य का नाम |
|---|---|---|
1 | आईआईटी बॉम्बे - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
2 | आईआईटी दिल्ली - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | दिल्ली |
3 | आईआईटी मद्रास - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | चेन्नई, तमिलनाडु |
4 | आईआईटी खड़गपुर - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | खड़गपुर, पश्चिम बंगाल |
5 | आईआईटी गुवाहाटी - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | गुवाहाटी, असम |
6 | आईआईटी कानपुर - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | कानपुर. उतार प्रदेश। |
7 | आईआईटी रूड़की - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | रूड़की, उत्तराखंड |
8 | आईआईटी बीएचयू - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) | वाराणसी, उत्तर प्रदेश |
9 | आईआईटी हैदराबाद - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | हैदराबाद, तेलंगाना |
10 | रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
11 | आईआईटी इंदौर - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | इंदौर, मध्य प्रदेश |
12 | भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसएसटी) | तिरुवनंतपुरम, केरल |
13 | एचबीटीयू - हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय | कानपुर, उत्तर प्रदेश |
14 | आईआईटी रोपड़ - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | रोपड़, पंजाब |
15 | एनएसयूटी-नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय | नई दिल्ली, दिल्ली |
16 | अन्ना विश्वविद्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु |
17 | सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी | अहमदाबाद, गुजरात |
18 | आईआईटी मंडी - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान | मंडी, हिमाचल प्रदेश |
19 | जादवपुर विश्वविद्यालय - इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
20 | सीओईपी - इंजीनियरिंग कॉलेज | पुणे, महाराष्ट्र |
IIRF इंजीनियरिंग कॉलेज: भारत के टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज
इंजीनियरिंग के सरकारी कॉलेज/संस्थानों के साथ ही प्राइवेट कॉलेज/संस्थानों की लिस्ट भी जारी की गई है। जिसके अनुसार बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS-Pilani) ने पहला स्थान प्राप्त किया है और थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ने दूसरा स्थान और डीए आईआईसीटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं चौथे स्थान पर वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है।
| रैंक | संस्थान/कॉलेज का नाम | राज्य और शहर का नाम |
|---|---|---|
1 | बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स पिलानी) | पिलानी, राजस्थान |
2 | धीरूभाई अंबानी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी संस्थान | गांधीनगर, गुजरात |
3 | वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी | वेल्लोर, तमिलनाडु |
4 | बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा | मेसरा, झारखंड |
5 | थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी | पटियाला, पंजाब |
6 | आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग | बेंगलुरु, कर्नाटक |
7 | एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी | चेन्नई, तमिलनाडु |
8 | बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग | बेंगलुरु, कर्नाटक |
9 | मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी | मणिपाल, कर्नाटक |
10 | अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय | कोयंबटूर, तमिलनाडु |


Click it and Unblock the Notifications











