ICSE Board Exam Time Table 2019: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं यानि इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और 12वीं यानि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड परीक्षा 2019 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आप 10वीं या 12वीं एग्जाम 2019 का टाइम टेबल देखना चाहते है तो सीआईएसई की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.cisce.org पर जाकर इन परीक्षाओं का टाइम टेबल देख सकते है। आपको बता दें कि आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं बोर्ड (आईएससी) की परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस बार इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन जल्दी किया जा रहा है। पिछले सत्र में जहाँ ये परीक्षाएँ 26 फरवरी से शुरू हुई थी वहीं इस बार ये परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होने जा रही है।

आपको बता दें कि काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने पीडीएफ फाइल के जरिए इन दोनों परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी किए है। टाइम टेबल देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.cisce.org पर जाएं।
स्टेप-02
अब होम पेज पर जाकर नोटिस बोर्ड पर जाएँ।
स्टेप-03
अब 12वीं के टाइम टेबल के लिए Time Table of ISC Year 2019 Examination लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-04
10वीं के टाइम टेबल के लिए Time Table of ICSE Year 2019 Examination लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-05
आपके सामने पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











