ICAI CA Foundation Result 2025: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जनवरी 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार 4 मार्च 2025 को की जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम मंगलवार 4 मार्च, 2025 को घोषित होने की उम्मीद है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकेंगे। सीए फाउंडेशन रिजल्ट के माध्यम से परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन की जानकारी प्रदान की जाएगी।
आईसीएआई की ओर से जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "जनवरी 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 4 मार्च 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।" उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि रिजल्ट देखने के लिए उनके पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दोनों की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देखने पर देखने की सलाह दी जाती है।
आईसीएआई परीक्षा 2025 कब हुई?
इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षाएं जनवरी में कई दिनों तक चलीं। इंटरमीडिएट ग्रुप I की परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को हुईं, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी को हुईं। इंटरमीडिएट कोर्स की सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गईं। इसी तरह सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को हुईं। इसमें पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चले।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2025 कैसे चेक करें?
आईसीएआई सीए जनवरी 2025 रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए स्कोर चेक करने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान है। सीए फाउंडेशन रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर आईसीएआई सीए जनवरी रिजल्ट 2025 का लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 5: सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और प्रिंट कर लें।


Click it and Unblock the Notifications











