ICAI CA Foundation Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी 2025 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आईसीएसआई ने आज यानी 4 मार्च 2025 को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी किए।

आईसीएआई द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिए परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। आईसीएआई नतीजों के साथ-साथ आईसीएआई ने टॉप प्रदर्शन करने वालों के नाम और प्रतिशत भी प्रकाशित किए हैं। प्रदर्शन की बात करें तो आईसीएआई सीए इंटर जनवरी 2025 ग्रुप 1 के लिए पास प्रतिशत 14.17% रहा। इसमें 108,187 उम्मीदवारों में से 15,332 पास हुए। वहीं ग्रुप 2 में 22.16% की उच्च सफलता दर देखी गई। इसमें 80,368 उम्मीदवारों में से 17,813 ने परीक्षा पास की। दोनों समूहों के लिए कुल पास प्रतिशत 14.05% रहा।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2025 के अंतर्गत टॉपरों की बात करें तो दीपांशी अग्रवाल ने 600 में से 521 अंक प्राप्त कर सीए इंटर जनवरी 2025 परीक्षा में टॉप किया है। ऑल इंडिया रैंक के तहत द्वितीय स्थान पर थोटा सोमनाध शेषाद्रि नायडू और तीसरे स्थान पर सार्थक अग्रवाल ने क्रमशः 516 और 515 अंक प्राप्त कर अपना स्थान सुनिश्चित किया है। गौरतलब हो कि सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 12, 14, 16 और 18 जनवरी को आयोजित की गईं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाएं 11 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित की गईं। नवंबर 2024 के लिए सीए इंटर और फाउंडेशन परिणामों की पिछली घोषणा 26 दिसंबर को हुई थी। परीक्षा परिणामों के अनुसार 13.44 प्रतिशत उम्मीदवार दोनों समूहों में उत्तीर्ण हुए थे।
बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और कुल स्कोर 50% प्राप्त करना होगा। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए छह विषय हैं, जिन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया है। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक समूह में 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
ICAI CA Inter Toppers 2025
- AIR 1 दीपांशी अग्रवाल
- AIR 2 थोटा सोमनाध शेषाद्रि नायडू
- AIR 3 सार्थक अग्रवाल
आईसीएआई सीए रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्टजारी किए गए हैं। आईएएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार icai.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर संबंधित परीक्षा लिंक का चयन करें
चरण 3- दिए गए कैप्चा कोड के साथ अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट करने के बाद उनका स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें व्यक्तिगत अंक और समग्र स्थिति दिखाई जाएगी।
चरण 5- सीए फाउडेंश स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











