IBPS RRB Result 2018: द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रिजनल रूरल बैंक (आरआरबी) ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 (IBPS RRB officer scale 1, 2 & 3 Mains Result 2018) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो आईबीपीएस (IBPS) की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। आपको बता दें कि पिछले दिनों आईबीपीएस ने ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 के पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में मेंस परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया गया था। इस परीक्षा के जरिए 3312 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले आईबीपीएस आरआरबी (IBPS RRB) की प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया गया था। आपको बता दें कि ये रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ही उपलब्ध रहेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आप अपने रिजल्ट 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच डाउनलोड कर लें। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करके अपना रिजल्ट देख सकते है।

ऐसे देखें आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1, 2, और 3 का रिजल्ट (IBPS RRB Result 2018)-
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Click here to IBPS RRB Officer scale 1, 2 and 3 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड आदि एंटर करके सबमिट पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने होगा, यहां से रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











