IBPS Clerk Admit Card 2018: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) आज यानि 27 नवंबर को क्लर्क प्री एग्जाम 2018 (IBPS Clerk Prelims Exam Admit Card 2018) के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। अगर आप आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2018 देने जा रहे है तो आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आज अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। ये एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किए जाएगें। अगर आप ये एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट समय-समय पर विजिट करते रहना है। आपको बता दें कि आईबीपीएस (IBPS) ने सितंबर महीने में क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2018 से 10 अक्टूबर 2018 तक चली थी। आईबीपीएस ने 7275 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अगर आप इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे है तो आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क के प्री एग्जाम (IBPS Clerk Prelims Exam Admit Card 2018) में 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी प्रश्न इंग्लिश, न्यूमेरिकल और रिजनिंग पर आधारित होंगे। जिसमें इंग्लिश सेक्शन से 30 प्रश्न और न्यूमेरिकल और रीजनिंग से 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। इस परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी जिसमें प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
ऐसे करें आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड (IBPS Clerk Prelims Exam Admit Card 2018)-
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलों करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते है-
स्टेप-01
सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप-02
होमपेज पर जारी की गई एडमिट कार्ड डाउनलोड की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
लिंक खुलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड एंटर करें।
स्टेप-04
अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप-05
यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











