IBPS क्लर्क 2026 के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो आज रात, यानी शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को बंद हो जाएगी। आधिकारिक पोर्टल पर अंतिम तिथि तो दी गई है लेकिन कोई निश्चित समय तय नहीं है, इसलिए सर्वर टाइम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया कभी भी बंद हो सकती है। आखिरी समय में भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने का जोखिम रहता है, लिहाजा बिना देरी किए तुरंत अप्लाई करें। ध्यान दें कि यह भर्ती SBI क्लर्क से पूरी तरह अलग है। उम्मीदवार केवल IBPS के आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन करें।
पात्रता (Eligibility) की बात करें तो दो कट-ऑफ तारीखें बेहद अहम हैं: 1 अगस्त 2026 तक आयु सीमा की गणना होगी, जबकि ग्रेजुएशन 21 अगस्त 2026 को या उससे पहले पूरा होना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 850 रुपये तय किया गया है, वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों के लिए यह 175 रुपये है। फीस भुगतान कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, वॉलेट या UPI के जरिए किया जा सकता है। पेमेंट के दौरान पेज को रिफ्रेश न करें और ई-रिसीिप्ट को संभालकर रखें।

IBPS Clerk 2026: कट-ऑफ समय, आवेदन के चरण और डॉक्यूमेंट अपलोड गाइडलाइंस
अगर संभव हो तो फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया एक बार में ही पूरी कर लें—जिसमें रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड, प्रिव्यू, फीस पेमेंट और फाइनल सबमिशन शामिल हैं। तय साइज और गाइडलाइंस के अनुसार ही हालिया कलर फोटो, ब्लैक इंक से सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हैंडरिटन डिक्लेरेशन और 10वीं का सर्टिफिकेट अपलोड करें। इस बार लाइव फोटो कैप्चर का विकल्प भी दिया गया है। धुंधली या बड़े साइज की फाइल और कैपिटल लेटर्स में किए गए हस्ताक्षर रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
IBPS Clerk 2026: राज्यवार (State-wise) वैकेंसी
| राज्य | कुल पद |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 1731 |
| महाराष्ट्र | 1051 |
| तमिलनाडु | 675 |
| राजस्थान | 392 |
| तेलंगाना | 191 |
पदों की यह संख्या संभावित है और बैंकों की जरूरत के हिसाब से बदल सकती है। अपनी प्राथमिकता लॉक करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में राज्य और बैंक-वार पूरा विवरण जरूर देख लें। साथ ही, IBPS CRP अपडेट्स पेज पर आने वाले बदलावों पर भी नजर रखें। आपकी चुनी हुई राज्य प्राथमिकता पर ही आपकी भाषा योग्यता और अलॉटमेंट प्रक्रिया निर्भर करेगी।
IBPS Clerk 2026: योग्यता, EWS/OBC-NCL सर्टिफिकेट और PwBD नियम
EWS सर्टिफिकेट वित्त वर्ष 2025–26 की आय के आधार पर वर्ष 2026–27 के लिए वैध होना चाहिए। वहीं, OBC नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद का जारी होना जरूरी है। स्क्राइव (सहायक) का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को कॉल लेटर के साथ स्क्राइव का विवरण जमा करना होगा। नए सरकारी नियमों के तहत उनका UDID वेरिफिकेशन भी हो सकता है। आरक्षित वर्गों के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) का आयोजन होने पर यह सामान्यतः ऑनलाइन मोड में कराया जाता है।
फॉर्म सबमिट करने के बाद क्या करें: प्रीलिम्स शेड्यूल और हेल्पडेस्क
सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद, प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को और मेन्स परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है (तिथि में बदलाव IBPS के अधिकार क्षेत्र में है)। एप्लीकेशन एडिट और फीस विंडो आज रात बंद हो जाएगी, हालांकि भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट 12 सितंबर 2026 तक निकाला जा सकता है। अपना ई-रिसीिप्ट और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए IBPS CGRS पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











