IBPS Calendar 2025: बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक लाखों उम्मीदवार आईबीपीएस वार्षिक कैलेंडर 2025 का इंतजार कर रहे थे। आज उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आधिकारिक तौर पर आईबीपीएस वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 2025 को प्रकाशित कर दिया है।
बैंकिंग में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस कैलेंडर 2025 बेहद महत्वपूर्ण है। आईबीपीएस कैलेंडर वर्ष 2025-2026 के लिए जारी किया गया है। इसते तहत आईबीपीएस द्वारा आयोजित किए जानें वाली बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की सूची दी गई है।

इसमें क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए ऑनलाइन कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) की संभावित तिथियों का उल्लेख किया गया है। आईबीपीएस कैलेंडर प्राप्त करने के इच्छुक लोग आईबीपीएस के आधिकारिक पोर्टल ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस कैलेंडर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी कौन सी परीक्षाएं?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी एक पीडीएफ के माध्यम से संभावित आईबीपीएस वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार, आरआरबी अधिकारी स्केल I प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को शुरू होने वाली है, जिसके बाद अन्य विषयों पर परीक्षाएं 2 और 3 अगस्त को होगी। इसके ठीक बाद, कार्यालय सहायक (ऑफिस असिस्टेंट) प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त, 6 और 7 सितंबर को होगी। अधिकारी स्केल I, II और III के लिए मुख्य परीक्षा 13 सितंबर को निर्धारित है। जबकि कार्यालय सहायक मुख्य परीक्षा 9 नवंबर को होगी।
आईबीपीएस पीओ पदों नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर को निर्धारित की गई है, जबकि मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को होगी। विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर को होगी, जिसके बाद 4 जनवरी, 2026 को मुख्य परीक्षा होगी। अंत में, ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को निर्धारित की गई है, जबकि मुख्य परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को होगी।
आईबीपीएस 2025 पंजीकरण से संबंधित जानकारी
आईबीपीएस 2025 पंजीकरण के संदर्भ में आधिकारिक अधिसूचना में यह उल्लेख किया गया है कि ये विशेष रूप से ऑनलाइन होगा। इसमें प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए एकीकृत पंजीकरण प्रक्रिया होगी। आईबीपीएस उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ दस्तावेज़ अपलोड करने की आवश्यकता होती है। इनमें आवेदक की एक तस्वीर (20 kb से 50 kb .jpeg फ़ाइल में), आवेदक का हस्ताक्षर (10 kb से 20 kb .jpeg फ़ाइल में), अंगूठे का निशान (20 kb से 50 kb .jpeg फ़ाइल में), और संबंधित अधिसूचना में विस्तृत रूप से हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई प्रति (50 kb से 100 kb .jpeg फ़ाइल में) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को आवेदन चरण में एक "लाइव फोटो" कैप्चर और अपलोड करना होगा, या तो वेबकैम या मोबाइल फोन के माध्यम से।
IBPS Calendar 2025 Direct Link
IBPS Exam Calendar 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "Examination" या "CWE" सेक्शन ढूंढें।
चरण 3: आईबीपीएस कैलेंडर 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आईबीपीएस कैलेंडर का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।
IBPS Calendar 2025 PDF


Click it and Unblock the Notifications











