HPBOSE Term 2 Result 2024: हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 पासिंग मार्क्स क्या है?

HP Board 10th Result 2024 Passing Marks: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कल होंगे जारी। हिमाचल प्रदेश राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम कल, 7 मई 2024 को घोषित किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। बोर्ड अधिकारी 10वीं रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट व अन्य विवरण भी साझा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 पासिंग मार्क्स क्या है?

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कहां चेक करें?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित सभी उम्मीदवार परीणाम जारी होने के बाद HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि HPBOSE 10वीं परिणाम जांचने के लिए कोई वैकल्पिक वेबसाइट नहीं है।

HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए क्रेडेंशियल्स

छात्रों को अपने एचपी बोर्ड 10वीं स्कोर जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना होगा, जहां उन्हें अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट 2024 पासिंग मार्क्स क्या है?

एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए और सभी विषयों में कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने चाहिए।

हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर परिणाम पृष्ठ खोलें।
चरण 3: कक्षा 10वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम पर जाएं।
चरण 4: लॉगिन विवरण (रोल नंबर) दर्ज करें।
चरण 5: सबमिट करें और अपने रिजल्ट की जांच करें।
चरण 6: भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट को सेव करें।

एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 कब हुई?

इस साल, राज्य भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। जिसमें की राज्य भर से लगभग 90,000 छात्र उपस्थित हुए। बोर्ड ने कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में - सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की थी। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में हुए थे। जिसमें की सभी विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। परीक्षा गणित के पेपर से शुरू हुई और भाषा के पेपर के साथ समाप्त हुई।

हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा?

2023 में, एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 91,440 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 81,732 उत्तीर्ण हुए, 1,682 की कंपार्टमेंट आई और 7,534 असफल रहे।

हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
HP Board 10th Result 2024 Passing Marks: To pass the HP Board Class 10th Exam 2024, students must obtain at least 33% marks in each subject and 33% marks overall in all subjects.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+