HP Board 10th Result 2024 Date: हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2024 तिथि की घोषणा कर दी गई है। राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के अंतिम परिणाम 7 मई को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 10वीं के परिणाम 5 मई को सुबह 10 बजे आएंगे।

बता दें कि एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी होने के तुरंत बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा कब हुई?
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं अंतिम परीक्षा 2 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं के सभी पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे।
हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: परिणाम पृष्ठ खोलें।
चरण 3: कक्षा 10 के अंतिम परीक्षा परिणाम पर जाएं।
चरण 4: लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 5: सबमिट करें और अपने रिजल्ट की जांच करें।
चरण 6: भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट को सेव करें।
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024
हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम पिछले महीने घोषित किया गया थे। इस साल, 12वीं कक्षा की परीक्षा में 85,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,092 या 73.76 प्रतिशत ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
एचपी बोर्ड 12वीं स्ट्रीम वाइज टॉपर
एचपी बोर्ड 12वीं कक्षा में भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की कामाक्षी शर्मा और स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बालीचौकी की छाया चौहान ने राज्य में टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम के दो छात्रों ने 500 में से 494 या 98.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
कॉमर्स में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर की शाव्या ने 490/500 यानी 98 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया।
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा अर्शिता ने 490/500 या 98 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, छात्रों को नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











