HPBOSE Class 9th Compartment Exam 2023 Date Sheet: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के बाद कंपार्टमेंट श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। एचपी बोर्ड द्वारा जारी 9वीं कक्षा के कंपार्टमेंट छात्रों के लिए डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपी बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 का आयोजन एक दिन में ही किया जाएगा। परीक्षा सभी विषयों के लिए एक ही दिन आयोजित की जाएगी और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसका समय 12:45 से शुरू होकर शाम 4 बजे समाप्त होगी।
परीक्षा 1 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसके प्रश्न पत्र 15 मिनट पहले छात्रों को पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। उम्मीदवार प्रश्न पर दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा डेट शीट छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया हिंदी के इस लेख में भी उपलब्ध है, जिसकी पीडीएफ लेख के अंत में दी गई है।
किन विषयों की होगी परीक्षा
जैसा की बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन एक दिन के लिए किया जाएगा। परीक्षा 4 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी, जिसमें दिए गए विषय नीचे लिखे है।
1. अंग्रेजी
2. साइंस एंड टेक्नोलॉजी
3. सोशल साइंस
4. हिंदी
5. गणित
6. संस्कृत
7. उर्दू
8. तमिल
9. पंजाबी
10. तेलुगू
11. संगीत
12. आर्ट - ए
13. कंप्यूटर साइंस
14. होम साइंस
15. इकोनॉमिक्स
16. कॉमर्स
17. एग्रीकल्चर
18. हेल्थकेयर
19. ऑटोमेटिव
20. मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
21. रीटेल
22. फिजिकल एजुकेशन
23. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल सर्विज
24. प्राइवेट सिक्योरिटी
25. टेलीकॉम
26. ट्यूरिजम एंड हॉस्पिटेलिटी
27. बीएफएसआई
28. ब्यूटी एंड वेलनस
29. इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर
30. अपीरयल मेड अप एंड होम फर्निशिंग
31. प्लंबर
32. फाइनेंशियस लिटरेसी
एचपी बोर्ड कंपार्टमेंट 2023 एडमिट कार्ड
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 का आयोजन 4 सितंबर से किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा परीक्षा से करीब 10 से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
HPBOSE Class 9th Compartment Exam 2023 Date Sheet PDF-


Click it and Unblock the Notifications











