सीबीएसई ने यूजीसी नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2018 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। आपको बता दें कि इस बार नेट की परीक्षा 8 जुलाई 2018 को होने जा रही है। अगर आप नेट 2018 की परीक्षा देने जा रहे है तो सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbsenet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। बता दें कि इस बार सीबीएसई ने नेट परीक्षा का के पैटर्न में बदलाव किया है। जी हाँ पहले नेट के तीन पेपर होते थे लेकिन इस साल से नेट के लिए अब परिक्षार्थियों को केवल दो ही पेपर देने होंगे। इसके अलावा परीक्षा का समय भी घटाकर तीन घंटे का कर दिया गया है।

नेट 2018 के इस बार होने वाले दो पेपरों में पहला पेपर जनरल नॉलेज का होगा जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सवाल पर दो अंक होंगे इस प्रकार कुल 100 अंकों का पहला पेपर होगा। इस पेपर को हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। वहीं दूसरा पेपर संबंधित विषय पर आधारित होगा जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न पर दो अंक निर्धारित रहेंगे इस प्रकार कुल अंक 200 होंगे। दूसरे पेपर के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। पहले पेपर का समय सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा वहीं दूसरे पेपर का समय 11 बजे से 1 बजे तक रहेगा।
नेट-2018 का एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया सिक्यूरिटी पिन इंटर करें।
स्टेप-04
अब यहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
स्टेप-05
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











