HBSE Haryana Board Result 2025: इंतजार होगा खत्म, जानिए कब जारी होंगे हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025

HBSE Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्री से अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने के बाद छात्र विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कब जारी होंगे एचबीएसई हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने एचबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को अपने रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। बता दें कि पिछले साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे। इसलिए इस साल भी कयास लगाए जा रहे थे कि रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के संबंध में अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं जारी की गई है।

HBSE Haryana Board Result 2025 एक नजर में

  • बोर्ड का नाम: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा
  • राज्य: हरियाणा
  • परीक्षा का नाम: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025
  • परीक्षा तिथि- 28 फरवरी 2025 से लेकर 19 मार्च 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in

कब जारी होंगे एचबीएसई हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा एचबीएससी कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने की तैयारियां की जा रहा है। विभिन्न मीडिया खबरों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10, 12 रिजल्ट 2025 मई के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के तहत बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम 15 मई के बाद घोषित किए जाएंगे।​

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in चेक करने की सलाह दी जाती है। हालांकि बोर्ड द्वारा हर साल 10वीं कक्षा रिजल्ट और 12वीं कक्षा रिजल्ट की घोषणा अलग-अलग दिनों में ही की जाती है। एचबीएसई बोर्ड द्वारा इस पैटर्न को जारी रखने की उम्मीद की जा रहा है।

एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 पास मार्क्स

एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 पास मार्क्स को लेकर जानकारी पहले ही साझा की गई है। ​हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह नियम थ्योरी यानी सिद्धांत, प्रैक्टिकल यानी व्यावहारिक, और आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) सभी पर लागू होता है ।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम कैसे देखें

एचबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र कुछ आसान चरणों पालन कर अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथा का उपयोग कर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10, 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1. सबसे पहले एसबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
चरण 2. होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
चरण 4. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें
चरण 6. अपने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम चेक और डाउनलोड करें।​
चरण 7. भविषेय के संदर्भ के लिए रिजल्ट की कॉपी प्रिंट कर लें।

नोट- ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किए गए मार्कशीट अनंतिम होंगे। हरियाणा बोर्ड द्वारा एचबीएसई रिजल्ट 2025 मार्कशीट की ऑरिजनल कॉपी स्कूल द्वारा जारी किए जाएंगे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Students who have appeared for the Haryana Board exam are eagerly waiting for their board exam results to be released. After the Board of School Education, Haryana releases the Board Class 10th, 12th Result 2025, students will be able to check the result through various online mediums. HBSE Haryana Board 10 12 Result 2025 Kab Aayega Declared Soon Check HBSE Board Result Direct Link
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+