Haryana Police Exam Date 2018: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने हरियाणा पुलिस में एसआई और कांस्टेबल पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की घोषणा कर दी है। अगर आप हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो यहां पर एग्जाम की तारीखें देख सकते है। आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन ने सब-इंस्पेक्टर (पुरूष), सब-इंस्पेक्टर (महिला), पुरूष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और हरियाणा राज्य की भारतीय रिजर्व बटालियन की परीक्षा का तारीखों की घोषणा की है। हरियाणा पुलिस भर्ती के ये सभी एग्जाम 2 दिसंबर 2018 से शुरू होगें और 30 दिसंबर 2018 तक चलेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने पिछले दिनों 7110 पदों पर सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होकर 28 मई तक चली थी। हालाँकि बाद में इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव भी हुआ था। अगर आप ये एग्जाम देने जा रहे है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम की तारीखें देख सकते है। आपको बता दें कि ये एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे होगी। परीक्षार्थियों का समय का विशेष ध्यान रखना होगा, एग्जाम 10.30 बजे शुरू होगा लेकिन रिपोर्टिंग टाइम 8.30 बजे से 9.30 तक रहेगा। 9.30 के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नही दिया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट 3.30 बजे से शुरू होगी लेकिन इसका रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे से 2 बजे के बीच रहेगा। 2 बजे के बाद आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नही दिया जाएगा।
परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है (Haryana Police Exam Date 2018)-
| पोस्ट का नाम | एग्जाम तिथि | एडमिट कार्ड डाउनलोड |
| सब-इंस्पेक्टर (मेल) | 2 दिसंबर 2018 (मोर्निंग सेशन) | 26 नवंबर 2018 |
| सब-इंस्पेक्टर (फीमेल) | 2 दिसंबर 2018 (इवनिंह सेशन) | 26 नवंबर 2018 |
| मेल कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) | 23 दिसंबर 2018 (मोर्निंग और इवनिंग सेशन) | 15 दिसंबर 2018 |
| फीमेल कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) | 30 दिसंबर 2018 (मोर्निंग सेशन) | 24 दिसंबर 2018 |
| इंडियन रिजर्व बटालियन हरियाणा स्टेट | 30 दिसंबर 2018 (इवनिंग सेशन) | 24 दिसंबर 2018 |


Click it and Unblock the Notifications











