Happy Baisakhi 2025 Wishes: खुशी के त्योहार को सेलिब्रेट करें इन हैप्पी बैसाखी संदेशों के साथ, शेयर करें

Happy Baisakhi 2025 Wishes: एक कहावत है कि भारत में 12 महीने, 13 त्योहार मनाए जाते हैं। आज भी भारत में नए फसल के उगने का जश्न मनाया जा रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों में आज बैसाखी का त्योहार धूमधाम और हर्सोआनंद के साथ मनाया जा रहा है। बैसाखी केवल एक त्योहार मात्र नहीं है, इस दिन का विशेष महत्व है।

क्या है बैसाखी त्योहार का इतिहास और महत्व

क्या है बैसाखी त्योहार का इतिहास और महत्व

बैसाखी, भारत के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक है। बैशाख महीने में बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। हर साल 13 या 14 अप्रैल को विभिन्न प्रांतों में बैसाखी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यानी 2025 में बैसाखी 13 अप्रैल को पड़ रही है। बैसाखी त्योहार की धूम खासकर पंजाब और उत्तर भारत में होती है। माना जाता है बैसाखी पर्व खुशी, फसल कटाई और आस्था का प्रतीक है।

रबी की फसल की कटाई के समय बैसाखी त्योहार आता है और किसान इसे अपनी मेहनत के फल के रूप में मनाते हैं। पंजाब में यह पर्व अत्यंत विशेष है, क्योंकि इस दिन 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन को सिख धर्म के लिए भी अत्यंत पवित्र माना जाता है।

इतिहास में यह दिन हमें जलियांवाला बाग हत्याकांड की दुखद घटना की भी याद दिलाता है। 13 अप्रैल 1919 को जलियांबाग हत्याकांड हुई थी। इस दिन हजारों निर्दोष लोगों को जनरल डायर के आदेश पर गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इसलिए कई लोग इस दिन को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में भी मनाते हैं और उन शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस बैसाखी पर अपने प्रियजनों को खुशहाली, समृद्धि और नई ऊर्जा से भर देने वाली शुभकामनाएं दें। नीचे दिए गए 30 शुभकामना संदेश, कोट्स, संदेश, मैसेज आदि प्रस्तुत किए जा रहे हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने प्रियजनों को ये संदेश भेज सकते हैं।

क्या है बैसाखी त्योहार का इतिहास और महत्व

बैसाखी 2025 शुभकामनाएं, संदेश, एसएमएस, ग्रीटिंग्स

इस बैसाखी , नमन उन शहीदों को जिन्होंने देश की खातिर प्राण गवाएं। बैसाखी की शुभकामनाएं!

बैसाखी सिर्फ फसल नहीं, बलिदान की भी फसल है। बैसाखी की शुभकामनाएं!

हर साल बैसाखी का त्योहार आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए । बैसाखी की शुभकामनाएं!

इस दिन को केवल उत्सव नहीं, एक कर्तव्य समझें। बैसाखी की शुभकामनाएं!

यह पर्व है आत्मबलिदान और स्वाभिमान का। बैसाखी की शुभकामनाएं!

हर बैसाखी हमें सिखाती है - ज़िंदगी देश के लिए जियो। बैसाखी की शुभकामनाएं!

खालसा की स्थापना और बलिदान की याद - यही है असली बैसाखी । बैसाखी की शुभकामनाएं!

बैसाखी पर लें अपने गुरुओं के मार्गदर्शन । बैसाखी की शुभकामनाएं!

इस बैसाखी , देशभक्ति को नई रोशनी दें। बैसाखी की शुभकामनाएं!

जलियांवाला बाग की मिट्टी आज भी रक्तरंजित इतिहास को सहेजे हुए है। बैसाखी की शुभकामनाएं!

किसानों की मेहनत और शहीदों की कुर्बानी - दोनों को सलाम। बैसाखी की शुभकामनाएं!

बैसाखी पर प्यार, बलिदान और देशभक्ति का संगम मनाएं। बैसाखी की शुभकामनाएं!

इस बैसाखी को केवल पर्व नहीं, प्रेरणा बनाएं। बैसाखी की शुभकामनाएं!

सुख-समृद्धि की सौगात लाए बैसाखी। बैसाखी की शुभकामनाएं!

खालसा की शिक्षाओं को अपनाएं। बैसाखी की शुभकामनाएं!

बैसाखी पर प्यार और मिठास बांटें। बैसाखी की शुभकामनाएं!

खुशी के रंगों से भर दें दिल - बैसाखी की शुभकामनाएं!

अमन और तरक्की की राह बैसाखी दिखाए। बैसाखी की शुभकामनाएं!

सच्चाई और बलिदान की प्रेरणा है बैसाखी। बैसाखी की शुभकामनाएं!

फसलें लहराएं, खुशियां मुस्कुराएं। बैसाखी की शुभकामनाएं!

हरे-भरे खेतों सी तरक्की मिले आपको। बैसाखी की शुभकामनाएं!

हर दिन हो बैसाखी जैसा उज्जवल और सफल। बैसाखी की शुभकामनाएं!

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Celebrate the vibrant festival of harvest with the Top 30 Happy Baisakhi 2025 wishes, messages, greetings, and SMS in Hindi. Perfect for WhatsApp and Facebook status.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+