Guru Nanak Dev Ji Quotes In Hindi 2020: सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती 30 नवंबर 2020 को मनाई जा रही है। इस बार गुरु नानक जी की 551वीं जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। सभी लोग एक दूसरे को गुरु नानक जयंती हार्दिक शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को गुरु नानक देव जी की जयंती पर शुभकामनायें संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए गुरु नानक देव जी के 10 अमोल विचार, गुरु नानक देव जी के कोट्स, गुरु नानक देव के उपदेश आदि लेकर आये हैं। जिनकी मदद से आप आसानी से अपनों को गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
गुरु नानक देव जी ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की नींव रखी थी। गुरु नानक के अनुयायी उन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। गुरु पर्व या प्रकाश पर्व गुरु नानक देव के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नामक जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में है।
Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक जयंती का इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य, निबंध और भाषण समेत पूरी जानकारी
गुरु नानक देव जी के उपदेश (Guru Nanak Dev Ji Quotes)
1. ईश्वर एक है।
2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।
3. ईश्वर सब जगह और प्राणी मात्र में मौजूद है।
4. ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।
5. ईमानदारी से और मेहनत कर के उदरपूर्ति करनी चाहिए।
6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।
7. सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
8. मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।
9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।
10. भोजन शरीर को जि़ंदा रखने के लिए ज़रूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।