Gujarat 12th Board Result 2025: क्या आज जारी होंगे गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट, जानिए क्या है अपडेट

Gujarat 12th Board Result 2025: गुजरात में 12वीं के छात्रों में खुशी की लहर तब दौड़ गई जब छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर को पढ़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खबर के अनुसार, गुजरात बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें गुजरात जीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025

छात्रों ने जमकर इस वायरल खबर को अपने दोस्तों और अन्य परीक्षार्थियों के साथ शेयर किया, जिससे ये दावा किया जाने लगा कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 अप्रैल 2025 गुरुवार को जीएसईबी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा रिजल्ट जारी किए जाएंगे। हालांकि बाद में इस खबर को लेकर गुजरात बोर्ड द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने एक आधिकारिक सूचना के माध्यम से बताया कि हाल ही में कक्षा 12 विज्ञान और GUJCET 2025 के परिणामों की घोषणा की तिथि को लेकर भ्रामक और गलत जानकारियां सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं। बोर्ड ने परीक्षा रिजल्ट जारी करने की इन तिथियों के दावे को खारिज कर दिया है।

गुजरात बोर्ड के अनुसार एक नकली प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल की गई। विभिन्न प्लैटफॉर्म पर वायरल हो रही इस भ्रामक सूचना में बताया है जीएसईबी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 गुरुवार यानी 17 अप्रैल, 2025 को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे। इसे एक झूठी भ्रामक सूचना बताते हुए बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को भ्रामक जानकारी पर ध्यान न देने की सलाह दी है और इस संबंध में एक चेतावनी नोटिस जारी किया है।

गलत जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन भ्रामक जारकारियों के खिलाफ गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) का नजरिया बेहद सख्त है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बोर्ड द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बोर्ड ने जोर देकर कहा कि उपरोक्त परिणामों की रिलीज तिथि के संबंध में आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसने मनगढ़ंत खबरों से गुमराह होने से बचने के लिए सीधे बोर्ड से आधिकारिक नोटिस पर भरोसा करने के महत्व पर जोर दिया।

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 कब हुई?

गौरतलब हो कि जीएसईबी ने विज्ञान स्ट्रीम के लिए एचएससी परीक्षाएं बीते 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक के बीच आयोजित कीं। बता दें कि GUJCET परीक्षा बीते 23 मार्च, 2025 को राज्य भर में आय़ोजित की गई।

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

​गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा कक्षा 12वीं के लिए एचएससी परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से देख सकते हैं।​

1. GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

2. "एचएससी परीक्षा परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना सीट नंबर दर्ज करें।

4. "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

5. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

6. परिणाम को डाउनलोड करें।

7. भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।​

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
GSEB 12th Board Result 2025: Will Gujarat Board HSC and GUJCET results be released tomorrow? Check latest updates, official website and complete process to check here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+